विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में जतिन और समीर भी गिरफ्तार, सोनीपत से अब तक 7 आरोपी पकड़े

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:30 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में खरखौदा निवासी जतिन को गिरफ्तार किया गया है। उस पर शूटरों के लिए ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दो और गिरफ्तारी। फोटो: आर्काइव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दो और गिरफ्तारी। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में खरखौदा से गिरफ्तारी।

  2. अमृतसर से हथियार लाने वाली कार का मालिक जतिन पकड़ा गया।

  3. मुंबई पुलिस जतिन को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।

जागरण संवाददाता, खरखौदा। खरखौदा में रहने वाले जतिन की गाड़ी से शूटरों को अमृतसर ले जाया गया था। वहीं गांव देवडू निवासी शूटर रेहान अंसारी के पड़ोसी समीर को भी एसटीएफ ने मुंबई पुलिस को सौंप दिया। मुंबई पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है।

शूटरों को अमृतसर ले गया था जतिन

शूटरों को हथियार मुहैया कराने से पहले उन्हें अमृतसर लाने के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, वह खरखौदा के सांपला मार्ग निवासी जतिन की थी। मुंबई से आई पुलिस टीम ने जतिन को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।

जतिन अपने स्कूली दोस्त साहिल के माध्यम से उसकी मौसी के बेटे रोहणा निवासी कुणाल के संपर्क में आया था। साहिल फिलहाल खरखौदा के एक ढाबे पर काम करता है। जतिन भी अक्सर इसी ढाबे पर जाता था और कुणाल का भी वहां आना-जाना था। इसी दौरान दोनों का संपर्क हुआ।

पांच हजार रुपये में अमृतसर ले जाने के लिए तैयार हुआ

पुलिस के अनुसार, कुणाल ने जतिन को अपनी गाड़ी से अमृतसर चलने के लिए पांच हजार रुपये किराये पर तैयार किया था। 14 अक्टूबर को जतिन, कुणाल सहित दो अन्य युवकों को अपनी गाड़ी से अमृतसर लेकर गया था। वहां से हथियार सोनीपत पहुंचे और फिर ट्रेन के रास्ते उन्हें मुंबई ले जाया गया।

समीर को भी मुंबई पुलिस को सौंपा

दूसरी ओर, सोनीपत एसटीएफ ने गांव देवडू निवासी शूटर रेहान अंसारी के पड़ोसी समीर को भी मुंबई पुलिस को सौंप दिया। समीर के परिवार ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को एसटीएफ उठाकर ले गई और वह एसटीएफ की हिरासत में है।

मुंबई पुलिस ने जतिन और समीर को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोप में पुलिस सोनीपत से अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्राफ की कार पर फायर‍िंंग मामले में आजमगढ़ की बब‍ीता का सामने आया कनेक्‍शन, पुल‍िस के उड़े होश