Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर कीर्तन आज, रूट देखकर ही बाहर निकलें

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 16 Nov 2021 04:41 PM (IST)

    गुरुनानक प्रकाश पर्व को लेकर बुधवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। सुबह 10 बजे से आरंभ होकर नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर दोपहर बाद क ...और पढ़ें

    Hero Image
    नगर कीर्तन आज, रूट देखकर ही बाहर निकलें

    जागरण संवाददाता, सोनीपत : गुरुनानक प्रकाश पर्व को लेकर बुधवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। सुबह 10 बजे से आरंभ होकर नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर दोपहर बाद को गीताभवन गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगा। इस दौरान नगर कीर्तन निकलने वाले रास्तों पर रोड की एक लेन बंद रखी जाएगी और वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। कई स्थान पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए 10 बजे के बाद निकलने वाले नगर कीर्तन का रूट देखकर ही बाहर निकलें। इसके साथ ही जिले के गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य आयोजन दिन और रात में दो पालियों में अलग-अलग होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुद्वारा समिति के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को गुरु नानक जयंती के दिन गुरुद्वारा श्री गुरुनानक साहिब सत्संग सभा गीता भवन चौक में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। दोपहर को और रात को दोनों पालियों में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही गुरु का अटूट लंगर लगाया जाएगा। इस मौके पर पंजाब से रागी सिंह भाई रहिरास साहिब, कीर्तन भाई मंगलसिंह और साथी, कीर्तन भाई गुरुदेव सिंह व साथी और कीर्तन भाई गुरुमुख सिंह औरसाथी शबद कीर्तन करेंगे। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों ने विशेष तौर पर गुरुद्वारों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया है। नगर कीर्तन की व्यवस्था सरदार अजीत सिंह, परमजीत सिंह, मोहन सिंह मनोचा, सरदार शमशेर सिंह, विक्रम सिंह, मनजीत सिंह, बिल्लू सिंह, कुलविदर सिंह और अरविदर सिंह आदि संभाल रहे हैं। ये रहेगा नगर कीर्तन का रूट

    नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा गीता भवन चौक से सुबह 10 बजे से निकलेगा। यहां से बस अड्डा, गुरुद्वारा साहिब हेमनगर, सेक्टर 15 गुरुद्वारा साहिब, चार मरला गुरुद्वारा साहब, सुजान सिंह पार्क, गुरुद्वारा साहिब माडल टाउन से कच्चे क्वार्टर, सुभाष चौक, रेलवे रोड होते हुए वापस गीता भवन चौक पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में पहुंचेगा।