सोनीपत मंडी में धान की बंपर आवक, मार्केट फीस से लबालब हुई झोली; 26 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि
सोनीपत की नई अनाज मंडी में विपणन सीजन 2026-27 के दौरान धान की आवक में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे मार्केट कमेटी की आय में भी 26 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है।

जितेंद्र कुमार, सचिव, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सोनीपत। जागरण
HighLights
सोनीपत अनाज मंडी में धान की आवक में रिकॉर्ड वृद्धि।
मार्केट कमेटी की आय में 26 प्रतिशत से अधिक का इजाफा।
1509 और बासमती धान की आवक में भी बढ़ोतरी।
संदीप कुमार, सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में इस बार धान की आवक बढ़ी है। विपणन सीजन 2026-27 के दौरान मंडी में न केवल धान की बंपर आवक हुई है, बल्कि मार्केट कमेटी की झोली भी मार्केट फीस से लबालब भर गई है।
पिछले सीजन के मुकाबले इस वर्ष धान की कुल आवक में 26.62 प्रतिशत और मार्केट फीस राजस्व में 26.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
चालू सीजन में मंडी में कुल आवक कितनी?
चालू सीजन में मंडी में कुल 10,80,052 क्विंटल धान की आवक हुई है, जबकि पिछले विपणन सीजन 2025-26 में यह डाटा 8,52,971 क्विंटल पर सिमट गया था। यानी इस बार किसानों ने मंडी में 2,27,081 क्विंटल अधिक धान पहुंचाया है।
बंपर आवक का सीधा असर सरकारी राजस्व पर पड़ा है। मार्केट फीस पिछले साल के 4,27,07,729 रुपये से बढ़कर इस बार 5,41,18,739 रुपये के डाटा को पार कर गई है। कमेटी को पिछले वर्ष की अपेक्षा 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।
1509 किस्म का रहा दबदबा, बासमती की भी रही धूम
- 1509 किस्म : इस बार किसानों का रुझान 1509 किस्म की ओर अधिक रहा। मंडी में इसकी कुल 7,68,664 क्विंटल आवक दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष (5,62,161 क्विंटल) के मुकाबले 2.06 लाख क्विंटल ज्यादा है। अकेले इस किस्म से कमेटी को 3,85,64,323 रुपये की मार्केट फीस प्राप्त हुई।
- 1121 या बासमती : अपनी खुशबू के लिए मशहूर बासमती और 1121 किस्म की आवक भी पिछले साल के 2,90,810 क्विंटल से बढ़कर 3,11,388 क्विंटल पर पहुंच गई है। इससे कमेटी को 1,55,54,416 रुपये का राजस्व हासिल हुआ है।

(AI-Generated Image)
'मंडी में खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों के चलते किसानों का रुझान नई अनाज मंडी की तरफ बढ़ा है। समय पर उठान और पारदर्शी व्यवस्था के कारण आवक और राजस्व दोनों में 26 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।'
-जितेंद्र कुमार, सचिव, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सोनीपत
यह भी पढ़ें- सोनीपत में 13 डॉक्टरों को चार्जशीट देने की तैयारी पर भड़के चिकित्सक, हड़ताल से मरीज परेशान; सिविल सर्जन ने की OPD
यह भी पढ़ें- अच्छी खबर! जींद से सोनीपत के बीच 110 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।