विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अच्छी खबर! जींद से सोनीपत के बीच 110 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:14 PM (IST)

जींद-सोनीपत रेलमार्ग पर ट्रेनों की गति जल्द ही 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा।

जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)

जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जींद-सोनीपत रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी

  2. अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी

  3. उत्तर रेलवे ने गति बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

जागरण संवाददाता, जींद। रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जींद से सोनीपत ट्रैक पर जल्द ही ट्रेनों की गति बढ़ने वाली है। जींद-सोनीपत रेलवे मार्ग पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ती नजर आएंगी।

रेलवे की ओर से सोनीपत से पांडू पिंडारा तक रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। दिल्ली मंडल ने इसके लिए 20 जुलाई को प्रस्ताव भेजा था।

उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता अजय शर्मा ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह अनुमति सोनीपत और पांडू पिंडारा रेलवे स्टेशन को छोड़कर बीच के विद्युतीकृत सिंगल लाइन रेलखंड के लिए दी गई है।

सुबह सवा छह बजे जाती है ट्रेन

पांडू पिंडारा जींद के पास स्थित है, इसलिए इस फैसले का लाभ जींद रेलमार्ग पर भी मिलेगा। जींद से सोनीपत रूट पर चार ट्रेनें चलती हैं, जिनमें हाइड्रोजन ट्रेन भी शामिल है।

जींद से सुबह छह बजकर 15 मिनट पर पहली ट्रेन चलती है, जो सुबह लगभग पौने नौ बजे तक सोनीपत पहुंचती है। इसके अलावा सुबह सात बजकर 40 मिनट पर जींद से हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत जाती है, जो नौ बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचती है।

इसके अलावा साढ़े 10 बजे जाने वाली ट्रेन दोपहर बाद 12 बजकर 40 मिनट और दोपहर साढ़े 12 बजे जाने वाली ट्रेन ढाई बजे तक सोनीपत पहुंचती है। ट्रेनों की अधिकतम गति बढ़ाने के लिए रेलवे को ट्रैक, पुल, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर और सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है।

110 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

रेलवे ने भी गति बढ़ाने के साथ इन सभी व्यवस्थाओं से जुड़े सुरक्षा प्रमाणपत्रों की शर्तों का पालन अनिवार्य किया है। दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेंद्र रमन त्रिपाठी ने बताया कि सोनीपत-जींद रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने की स्वीकृति दी गई है।

वहीं, रोहतक-पानीपत रेलखंड पर भी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए सिग्नल सिस्टम का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी हो चुका है। जल्द ही 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इस फैसले से न केवल मौजूदा रेल सेवाओं को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 600 रुपये गन्ना भाव की मांग पर अड़े किसान, 2 दिसंबर को CM आवास पर होगी महापंचायत

यह भी पढ़ें- पंचकूला में घर की सहायिका ही निकली चोर, दीवाली मनाने के बहाने 10 लाख के गहने लेकर हुई थी फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।