गन्ने का भाव 430 रुपये मंजूर नहीं, सोनीपत में किसानों ने चीनी मिल के बाहर शुरू किया धरना; मांग रहे 600 का भाव
सोनीपत के आहुलाना गांव में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। किसान गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं।
HighLights
सोनीपत में किसानों ने गन्ने के भाव बढ़ाने को धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की।
किसानों ने चीनी मिल को गन्ना न देने की चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने गांव आहुलाना स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने गन्ने के भाव 600 रुपए प्रति कुंटल देने की मांग की।
राज्य सरकार में इस बार गन्ने के भाव 15 रु प्रति कुंतल बढ़कर 430 रुपए किया है। किसानों ने कहा चीनी 70 रुपए किलो है जिसकी एवज में गन्ने के भाव बहुत कम बढ़ाए गए। किसानों ने कहा जब तक भाव नहीं बढ़ाए जाएंगे वे चीनी मिल को अपना गन्ना नहीं देंगे।