विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में 21 लाख की लागत से बनेगी ई-लाइब्रेरी, युवाओं को मिलेगा पढ़ाई का बेहतर माहौल

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:46 AM (IST)

गन्नौर के सनपेड़ा गांव में 21 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक देवेंद्र कादियान ने इसका शिलान्यास किया, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

गांव सनपेड़ा में ई-लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास। (फाइल फोटो)

गांव सनपेड़ा में ई-लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सनपेड़ा गांव में 21 लाख की ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास।

  2. विधायक देवेंद्र कादियान ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ।

  3. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा लाभ।

संवाद सहयोगी, गन्नौर। गांव सनपेड़ा में पंचायत भवन के साथ 21 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में सरपंच प्रमोद ढाका के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि ई-लाइब्रेरी से गांव के विद्यार्थियों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा। विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इसका लाभ होगा।

गांव में ई-लाइब्रेरी बनाने की कोशिश

उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ई-लाइब्रेरी बनाई जाए, ताकि युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। सरपंच प्रमोद ढाका ने बताया कि गांव की छात्रा प्रियांशी दसवीं में जिले में टॉप कर चुकी है।

लाइब्रेरी में शिक्षा विशेषज्ञों को बुलाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी कराया जाएगा। इस अवसर पर मेहर सिंह, सुरेश, बलजीत, राजपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- राशन डिपो में सरसों का तेल मिलना शुरू, सोनीपत के 2.075 लाख BPL परिवारों को राहत

यह भी पढ़ें- सोनीपत में पराली जलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, दो अतिरिक्त ड्रोन से होगी निगरानी; उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।