राशन डिपो में सरसों का तेल मिलना शुरू, सोनीपत के 2.075 लाख BPL परिवारों को राहत
सोनीपत में करीब 2.075 लाख बीपीएल और पात्र परिवारों को राशन डिपो पर गेहूं व अन्य खाद्यान्न के साथ सरसों का तेल मिलना शुरू हो गया है।

ई-पास मशीन से सत्यापन के बाद हो रहा वितरण। (फोटो: आर्काइव)
HighLights
सोनीपत में बीपीएल परिवारों को सरसों का तेल मिलना शुरू।
ई-पास मशीन से सत्यापन के बाद हो रहा तेल वितरण।
परिवार के सदस्यों के अनुसार तेल की मात्रा निर्धारित।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले के करीब 2.075 लाख बीपीएल और पात्र परिवारों के लिए राशन डिपो पर सरसों के तेल का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब पात्र उपभोक्ताओं को डिपो से नियमित रूप से मिलने वाले गेहूं व अन्य खाद्यान्न के साथ निर्धारित मात्रा में सरसों का तेल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले के सभी डिपो संचालकों को स्टाक व्यवस्थित रखने और वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। डिपो स्तर पर उपलब्ध पूर्व के बचे हुए स्टाक को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर वितरित कर निस्तारित किया जा रहा है, ताकि आगामी आपूर्ति के लिए डिपो और गोदामों में पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे।
ई-पास मशीन के माध्यम से लाभार्थियों का सत्यापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार डिपो पर ई-पास मशीन के माध्यम से लाभार्थियों का सत्यापन करने के बाद ही राशन और तेल का वितरण किया जा रहा है।
सभी डिपो संचालकों को पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मात्रा में ही खाद्यान्न व सरसों का तेल वितरित करने की हिदायत दी गई है, जिससे पात्र उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस तरह वितरित किया जाता है सरसों का तेल

(AI-Image)
'जिले के राशन डिपो पर पात्र परिवारों को सरसों के तेल का वितरण शुरू कर दिया गया है। पूर्व के स्टाक को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिपो संचालकों को ई-पास मशीन से सत्यापन के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मात्रा में वितरण करने की हिदायत दी गई है।'
- राजेश्वर मुदगिल, डीएफएससी, सोनीपत
यह भी पढ़ें- सोनीपत में पराली जलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, दो अतिरिक्त ड्रोन से होगी निगरानी; उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
यह भी पढ़ें- शराब पार्टी में मर्डर, सोनीपत के गन्नौर में युवक की चाकू मारकर हत्या; हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस