विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब पार्टी में मर्डर, सोनीपत के गन्नौर में युवक की चाकू मारकर हत्या; हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 02:54 PM (IST)

गन्नौर के खिजरपुर अहीर माजरा गांव में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में 37 वर्षीय अनिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सोनीपत के गन्नौर में हत्या की वारदात। सांकेतिक तस्वीर - जागरण

सोनीपत के गन्नौर में हत्या की वारदात। सांकेतिक तस्वीर - जागरण

HighLights

  1. गन्नौर में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी।

  2. 37 वर्षीय अनिल को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा।

  3. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। सोनीपत में गन्नौर के गांव खिजरपुर अहीर माजरा में शनिवार देर रात शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में 37 वर्षीय अनिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

अनिल गांव में ही चार अन्य लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर साथ बैठे लोगों में से किसी एक ने अनिल के पेट में चाकू मार दिया। वारदात के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए।

चल रही थी शराब पार्टी

गांव खिजरपुर अहीर माजरा निवासी रामवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा का लड़का अनिल देर रात परिवार के ही एक अन्य चाचा के लड़के और तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। 

बताया कि रात करीब 12 बजे उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान चार लोगों में से किसी एक ने अनिल के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद रामवीर अनिल को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन अनिल ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

अनिल अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था। परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। पुलिस परिजनो की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।