विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत: लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग का किया बुरा हाल, इलाज के दौरान मौत; दूसरा आरोपी अब भी फरार

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:52 AM (GMT+05:30)

सोनीपत के कंवाली गांव में मारपीट में घायल हुए बुजुर्ग पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। परिवार ने एक आरोपी ...और पढ़ें

मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत

मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत

संवाद सहयोगी, सोनीपत (खरखौदा)। गांव कंवाली में पांच अक्टूबर की रात मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए लाल सिंह की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात पीजीआइ रोहतक में मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने छह अक्टूबर को ही गांव के रवि और रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार ने मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। स्वजन का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपित अब भी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

भट्ठी लगाकर काम करता था बुजुर्ग

कंवाली निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता लाल सिंह गांव की फिरनी पर सरकारी स्कूल के रास्ते में दीपक पकाने की भट्ठी लगाकर काम करते थे।

5 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे वह भट्ठी देखने के लिए घर से निकले थे। रात करीब 12 बजे वह खून से लथपथ हालत में घर पहुंचे। पूछने पर उन्होंने बताया कि फिरनी पर रवि और रविंद्र ने उनका रास्ता रोककर कहासुनी के बाद मारपीट की थी।

लाठी-डंडों से हमला और जान की धमकी

शिकायत के अनुसार, दोनों ने लाल सिंह पर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी थी। स्वजन उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान मौत

इसके बाद स्वजन उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। सुधार नहीं हुआ तो स्वजन उन्हें पीजीआइ, रोहतक ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि मामले में दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। बुजुर्ग की मौत के बाद अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- सोनीपत: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, 2 कंकाल मिलने से सनसनी, कई श्रमिक झुलसे

यह भी पढ़ें- सोनीपत: फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत