विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत: फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराकर नीचे गिरा तेज रफ्तार वाहन, हेल्पर की मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:10 AM (IST)

जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर के पास एक खराब खड़े ट्राले को दूसरे ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे ट्राला फ्लाईओवर ...और पढ़ें

एक ट्राले ने दूसरे को ट्राले में मारी टक्कर।

एक ट्राले ने दूसरे को ट्राले में मारी टक्कर।

HighLights

  1. खराब ट्राले को दूसरे ट्राले ने पीछे से टक्कर मारी

  2. दूध से भरा ट्राला फ्लाईओवर से नीचे गिर गया

  3. हेल्पर आनंद राव की दो घंटे दबे रहने से मौत

जागरण संवाददाता, गोहाना। जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर बुटाना-कोहला फ्लाईओवर के पास खराब खड़े ट्राले में पीछे से दूसरे ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूध से भरा ट्राला फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। हादसे में ट्राले में सवार हेल्पर आनंद राव की नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि चालक बाल राजू सुरक्षित बच गया।

हादसे के बाद दूसरे ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया। आनंद का शव लगभग दो घंटे तक ट्राले के नीचे दबा रहा। हाईवे और पुलिस की टीम ने हाइड्रा मंगवाकर ट्राले को हटाकर उसे निकाला।

ट्राले के अंदर आराम कर रहा था युवक

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वाकालावालासा निवासी बाल राजू ने बताया कि वह ट्राला पर चालक है। उसके साथ, काकुलाम में वाकालावालसा में बी कॉलोनी निवासी आनंद राव हेल्पर के तौर पर काम करता था। दोनों आंध्र प्रदेश से मिलिट्री के लिए दूध लेकर जम्मू-कश्मीर के लिए निकले थे। रास्ते में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर बुटाना-कोहला फ्लाईओवर के ऊपर ट्राला खराब हो गया।

इसके बाद, उन्होंने ट्राले को सड़क किनारे खड़ा कर हाईवे हेल्पलाइन से संपर्क किया और सुरक्षा के लिए आगे-पीछे बैरिकेड लगवा दिए। दोनों ट्राले में ही आराम करने लगे। बाल राजू ने बताया कि गुरुवार को पीछे से तेज रफ्तार में आए एचआर नंबर के ट्राला उनके ट्राले में टक्कर मारी। उनका ट्राला फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इस दौरान हेल्पर आनंद राव खिड़की से बाहर निकलकर ट्राले के नीचे दब गया। बाल राजू के अनुसार उसने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन अकेले सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने हाईवे हेल्पलाइन को सूचना दी। इसके बाद हाईवे हेल्पलाइन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। हाईड्रा मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद आनंद राव को ट्राले के नीचे से निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, नशे के कारोबार से जुड़ी महिला का मकान ध्वस्त