सोनीपत: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, 2 कंकाल मिलने से सनसनी, कई श्रमिक झुलसे
सोनीपत के अकबरपुर बारोटा में एक फोम गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें कई श्रमिक झुलस गए और तीन ...और पढ़ें

आग की चपेट में आने से 3 श्रमिक घायल
HighLights
सोनीपत के अकबरपुर बारोटा में फोम गोदाम में भीषण आग
आग में झुलसे तीन श्रमिक गंभीर, अस्पताल में भर्ती
तलाशी अभियान में गोदाम से दो कंकाल बरामद हुए
नंद किशोर भारद्वाज, सोनीपत। सोनीपत के अकबरपुर बारोटा (सफियाबाद रोड) स्थित एक फोम गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के वक्त गोदाम में मौजूद श्रमिक आग से बचने की कोशिश में गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से तीन श्रमिकों को बेहद नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
आग पर नियंत्रण पाने के बाद जब दमकल और पुलिस विभाग की टीम ने गोदाम के अंदर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान वहां से दो कंकाल मिलने की बात सामने आ रही है। इस खौफनाक मंज़र के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं और शवों की पहचान के साथ-साथ आग लगने के मुख्य कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।
