परिवहन विभाग ने सीज की 75 इको कार
मानकों को ताख पर रखकर चलाई जा रहीं 75 इको गाड़ियों को परिवहन विभाग व रोडवेज के अधिकारियों ने सीज कर दिया है। एडीसी के आदेश पर दोनों विभागों का तीन दिन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सोनीपत: मानकों को ताख पर रखकर चलाई जा रहीं 75 इको गाड़ियों को परिवहन विभाग व रोडवेज के अधिकारियों ने सीज कर दिया है। एडीसी के आदेश पर दोनों विभागों का तीन दिन का संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उक्त गाड़ियों में मानकों से ज्यादा यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जिससे हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी। इन वाहनों को निजी वाहनों की श्रेणी में पंजीकृत कराकर डग्गामारी में चलाया जा रहा था। इनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
हाइवे पर मानकों को ताक पर रखकर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इनमें क्षमता से दोगुनी तक सवारियां बैठाई जा रहीं हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। एडीसी ने हाईवे पर इको कार में सवारियां भरकर जाते हुए देखा था। उसके चलते आरटीओ और रोडवेज के अधिकारियों का दो दिन संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान तीन दिन चलेगा। अफसरों की टीम ने हाईवे पर नाका लगाकर इको वाहनों को चेक किया। इन वाहनों में दिल्ली से पानीपत के लिए यात्रियों को ले जाया जा रहा था। ईको कार में 10 से 15 तक यात्री बैठे पाए गए।
दरअसल इको में सवारियों को नहीं ले जाया जा सकता। इनको केवल दो आधार पर ही परमिट जारी किए जाते हैं। व्यक्तिगत पंजीकरण में इको में अपने परिवार के साथ चला जा सकता है। वहीं कामर्शियल पंजीकरण में एक स्थान से बुकिग करके दूसरे स्थान पर यात्रियों को ले जाया जा सकता है। इसमें जगह-जगह यात्रियों को उतारना-बैठाना प्रतिबंधित है। वहीं आठ से ज्यादा यात्रियों को नहीं बैठाया जा सकता है। परिवहन मानकों का उल्लंघन करने और लोगों की जिदगी को खतरे में डालने के आरोप में इनको सीज किया गया।
---------
इको वाहनों में सुरक्षा व परिवहन मानकों को ताक पर रखकर सवारियां ढोई जा रहीं थीं। ऐसे में इको संचालकों ने मानकों का उल्लंघन किया है। ऐसे 75 वाहन सीज कर दिए गए हैं। इनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
- राजेश मलिक, सड़क सुरक्षा अधिकारी, परिवहन विभाग।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।