विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NHAI का तोहफा, 1500 रुपये के पास पर सालभर अनलिमिटेड टोल; जानिए कहां मिलेगा फायदा?

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:26 PM (IST)

एनएचएआई ने खुले टोलिंग वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए ₹1500 के वार्षिक पास जारी करना शुरू कर दिया है। यह ...और पढ़ें

एनएच टोल पर वार्षिक पास से चालकों को राहत। फोटो-दैनिक जागरण

एनएच टोल पर वार्षिक पास से चालकों को राहत। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. एनएचएआई ने ₹1500 वार्षिक टोल पास जारी किए।

  2. खुले टोलिंग वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू।

  3. क्लोज टोलिंग और स्टेट हाईवे पर मान्य नहीं।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। एनएचएआइ की ओर से ओपन टोलिंग वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर लोगों के लिए 1500 रुपये वाले वार्षिक पास रविवार से बनने शुरू हो गए।

क्लोज टोलिंग व स्टेट हाईवे पर यह पास लागू नहीं हैं, इस कारण इससे सिर्फ ओपन टोलिंग वाले एनएच पर ही आवागमन किया जा सकता है।

देशभर के एनएच के लिए पास की घोषणा

रविवार को अवकाश होने के कारण कम लोगों ने राजमार्ग यात्रा एप व टोल प्लाजा बने कार्यालयों में इसे वाहन चालकों ने बनवाया। सोमवार से अधिक लोगों के इसका लाभ उठाने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पिछले दिनों डेडिकेटिड टोल प्लाजा से सालभर में अनलिमिटेड बार गुजरने के लिए 1500 रुपये व देशभर में नेशनल हाईवे से 200 बार गुजरने के लिए तीन हजार के वार्षिक पास की घोषणा की गई थी।

दो तरीके से होती है टोलिंग

एक नवंबर से एप व टाेल प्लाजा पर स्थित कार्यालयों पर यह पास बनाए गए। अवकाश होने के कारण यह डाटा पता नहीं चल पाया कितने वाहन चालकों ने वार्षिक पास बनवाए। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग मित्तल ने बताया कि देश भर में दो तरीके से टोलिंग होती है।

पहली क्लोज टोलिंग, जिसमें तय एंट्री व एग्जिट वाले हाईवे पर तय जगह टोल प्लाजा पर शुल्क लिया जाता है। इनमें से दिल्ली-मुंबई, दिल्ली से देहरादून, गंगा एक्सप्रेसवे और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इन हाईवे पर 1500 रुपये में डेडिकेटिड टोल से सालभर अनलिमिटेड बार आवागमन वाला वार्षिक पास लागू नहीं होता।

वहीं दूसरे तरीके ओपन टोलिंग वाले हाईवे जैसे एनएच-44, ग्रीन फील्ड हाईवे, सोनीपत-गोहाना हाईवे, लोहारू-मेरठ एनएच-334 बी हाईवे पर स्थित किसी एक एक टोल से 1500 रुपये में एक साल में असीमित आवागमन किया जा सकता है।

स्टेट हाईवे पर सुविधा नहीं

स्टेट हाईवे पर यह सुविधा लागू नहीं है। जैसे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे का संचालन एचएसआइआइडीसी करता है, इसलिए इस पर वाहन चालकों को पूरा टोल देना पड़ता है। इस एक्सप्रेसवे से गुजरने पर वार्षिक पास वाले वाहन चालकों का पूरा तय टोल कटता है।

यह भी पढ़ें- आज से दिल्ली में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद, सोनीपत पुलिस ने संभाली कमान; बॉर्डर से वापस भेज रहे गाड़ियां

यह भी पढ़ें- सोनीपत के गोहाना में दो बेटियों और एक बेटे को फंदे पर लटकाकर मां ने भी लगाई फांसी, सदमे में पूरा परिवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।