विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज से दिल्ली में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद, सोनीपत पुलिस ने संभाली कमान; बॉर्डर से वापस भेज रहे गाड़ियां

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:00 AM (IST)

दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1 नवंबर से बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध के मद्देनजर सोनीपत पुलिस अलर्ट पर ...और पढ़ें

सोनीपत पुलिस अलर्ट। जागरण

सोनीपत पुलिस अलर्ट। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली प्रदूषण हेतु सोनीपत पुलिस की सख्त नाकाबंदी।

  2. प्रतिबंधित वाहनों को दिल्ली में प्रवेश से रोका जा रहा।

  3. यातायात नियमों, GRAP प्रतिबंधों की जानकारी दी जा रही।

संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक नवंबर से बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश पर लागू प्रतिबंधों को लेकर सोनीपत पुलिस अलर्ट हो गई है।

जिले से दिल्ली जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। नियमों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों को दिल्ली की तरफ जाने से रोककर वापस भेजा जा रहा है। पुलिस का मुख्य ध्यान प्रतिबंधित श्रेणी के पेट्रोल और डीजल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने पर है।

नियमानुसार प्रवेश की अनुमति

पुलिस की तरफ से अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों के साथ अंतरराज्यीय बसों की भी जांच की जा रही है। निर्धारित छूट प्राप्त इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-6 डीजल वाहनों को नियमानुसार प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 09.37.47

वहीं, प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाले वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा। पुलिसकर्मियों को नाकों पर तैनात कर वाहन चालकों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत लागू प्रतिबंधों की जानकारी भी दी जा रही है। इसके साथ ही यातायात मार्गों में किए गए बदलाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 09.37.48

प्याऊ मनियारी फ्लाईओवर पर भी बदला यातायात

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर प्याऊ मनियारी स्थित ड्रेन नंबर-8 फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाली सड़क पर मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में सोनीपत यातायात पुलिस वाहनों को निर्धारित सर्विस रोड से निकाल रही है, ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 09.37.48 (1)

पुलिस आयुक्त ममता सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यातायात पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग का पालन करने और नाकों पर जांच के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

इन 12 स्थानों पर लगाए गए विशेष नाके

  • सिंधु-कुंडली बार्डर फ्लाईओवर (एनएच-44)
  • सफियाबाद बार्डर नाका
  • लामपुर बॉर्डर
  • शिवपुरी नाका
  • फिरोजपुर बांगर-औचंदी बार्डर (खरखौदा)
  • एनएच-344P टोल प्लाजा झिंझौली
  • सबोली बॉर्डर
  • गांव सिंधु रोड
  • केएमपी-केजीपीजीरो पाइंट
  • गांव झिंझौली रोड
  • गांव जाटी कलां-बख्तावरपुर नाका
  • नाहरी डबल नहर पुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।