विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत के गोहाना में दो बेटियों और एक बेटे को फंदे पर लटकाकर मां ने भी लगाई फांसी, सदमे में पूरा परिवार

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:18 PM (IST)

सोनीपत के गोहाना के मुंडलाना गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को फांसी पर लटका दिया, इसके बाद ...और पढ़ें

शवों को अस्पताल ले जाता एंबुलेंस, फोटो-दैनिक जागरण

शवों को अस्पताल ले जाता एंबुलेंस, फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. महिला ने अपने तीन बच्चों को फांसी पर लटकाया।

  2. गोहाना के मुंडलाना गांव में हुई हृदय विदारक घटना।

  3. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के पांच लोगों द्वारा सामूहिक आत्महत्या के बाद गोहाना में तीन बच्चों समेत महिला द्वारा आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। महिला का पति जयदीप सरकारी स्कूल में जेबीटी टीचर है।

पड़ोसियों के अनुसार महिला डेढ़ बजे गली में पानी भरते देखी गई थी। इसके बाद महिला रीना ने ऊपर के कमरे मेंं जाकर अपनी दो बेटियों व बेटे को फांसी पर लटकाकर खुद भी फांसी लगा ली।

मेडिकल कॉलेज में शवों का पोस्टमार्टम

सामूहिक आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। एसीपी संदीप धनखड़ व एफएसएल के एक्सपर्ट ने पहुंचकर जांच की। महिला अपने बच्चों व पति के साथ पहली मंजिल पर रहती थी।

बेटियों को फांसी में लटकाया

पुलिस के अनुसार गांव मुंडलाना में शनिवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मतलौडा के पास सरकारी स्कूल में शिक्षक जयदीप की 38 वर्षीय महिला रीमा ने दोपहर बाद अपनी 11 वर्षीय बेटी रिहाना व सात वर्षीय बेटी आरजू बेटी को कमरे में फांसी पर लटकाकर बाहर से कमरे का ताला लगा दिया।

दोनों कमरों में लटकी मिली लाश

महिला दूसरे कमरे में पहुंची और अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद महिला ने अपने चार वर्षीय बेटे दुष्यंत को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। जयदीप स्कूल से लौटे तो दोनों कमरे बंद मिले।

अनहोनी की आशंका के चलते पड़ोसियों व स्वजन की मदद से दरवाजे तोड़े तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। चारों के शव फंदे पर लटक रहे थे। सूचना पर एफएसएल के विशेषज्ञों के साथ पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने सामूहिक आत्महत्या मानकर शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी की, लेकिन पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर खानपुर कलां के मेडिकल कालेज में भिजवाया।

घर पर कोई नहीं था मौजूद

पड़ोसियों ने बताया कि महिला रीमा झज्जर के सिलाना-सिलानी गांव की रहने वाली थी। शनिवार को महिला की सास अपने मायके गई हुई और उसके ससुर खेत में गए थे। शाम को सभी को घटना का पता चला। जयदीप के भाई का परिवार घर में भूतल पर रहता है।

रीमा दोपहर बाद डेढ़ बजे गली में पानी भर रही थी, इसके बाद वह ऊपर चली गई। महिला के मायके वाले भी मुंडलाना पहुंच गए थे। पुलिस सामूहिक आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों के बजट से चमकेगा सोनीपत का हर गांव, पेयजल, सीवरेज और रास्तों का होगा कायाकल्प

यह भी पढ़ें- सोनीपत की सीवर व्यवस्था का होगा सर्वे, खराब पाइपलाइन बदलने और नई लाइन बिछाने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।