विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करोड़ों के बजट से चमकेगा सोनीपत का हर गांव, पेयजल, सीवरेज और रास्तों का होगा कायाकल्प

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:59 PM (IST)

सोनीपत नगर निगम गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास योजनाओं को गति दे रहा है। पेयजल, ...और पढ़ें

निगम के गांवों की निकासी व्यवस्था पर खर्च होंगे 18.73 करोड़। जागरण

निगम के गांवों की निकासी व्यवस्था पर खर्च होंगे 18.73 करोड़। जागरण

HighLights

  1. सोनीपत गांवों में पेयजल, सीवरेज, रास्तों का होगा विकास।

  2. फाजिलपुर, लिवासपुर में करोड़ों के विकास कार्य प्रस्तावित।

  3. रेवली, जाट जोशी में नए सामुदायिक केंद्र बनेंगे।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत में नगर निगम के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास योजनाओं को गति देने की तैयारी है। गांवों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, पानी निकासी और रास्तों को दुरुस्त करने के साथ सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।

फाजिलपुर से लेकर जगदीशपुर तक अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इन कार्यों का उद्देश्य गांवों में पेयजल और निकासी व्यवस्था सुधारने के साथ ग्रामीणों को आवागमन और सामूहिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

गांवों में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। बहालगढ़ रोड पर लिवासपुर गांव से सेक्टर-4/27 के जंक्शन तक सीवरेज नेटवर्क बिछाने पर 9.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

हाशमाबाद में सीवरेज कार्य के लिए 1.31 करोड़ रुपये और लिवासपुर में सीवरेज संबंधी कार्यों के लिए 7.98 करोड़ रुपये के एस्टीमेट मंजूर किए गए हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से गांवों में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। इससे घरों से निकलने वाले अपशिष्ट की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

1.10 करोड़ से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं

फाजिलपुर गांव में पेयजल, पानी निकासी और रास्तों को दुरुस्त करने के लिए करीब 1.10 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इसके तहत 44.47 लाख रुपये की लागत से रेवेन्यू रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, करीब 44 लाख रुपये से पेयजल की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

गांव में वर्षा के पानी की निकासी के लिए करीब 22 लाख रुपये की लागत से लाइन डालने का प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया है। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को रास्तों, पेयजल आपूर्ति और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रेवली गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 4.04 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दी गई है।

दो सामुदायिक केंद्रों की योजना

जाट जोशी गांव में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए 3.07 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लिवान और जाट जोशी में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए 4.14 करोड़ और 4.16 करोड़ रुपये के एस्टीमेट पास किए गए हैं। सामुदायिक केंद्र बनने से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध होगा।

4.06 करोड़ से बिछेगा सीवरेज नेटवर्क

जगदीशपुर गांव में सीवरेज नेटवर्क बिछाने के लिए 4.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 7 एमएलडी क्षमता के डिस्पोजल के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए 2.08 करोड़ रुपये के एस्टीमेट शामिल हैं। गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 4.21 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को भी शामिल है।

नगर निगम के गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रयास है कि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें मूलभूत समस्याओं का सामना न करना पड़े। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी ध्यान दिया जाएगा। - राजीव जैन, मेयर, नगर निगम, सोनीपत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।