Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, सोनीपत करेगा चार खेलों की मेजबानी; यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 02:45 PM (IST)

    माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। 8 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सोनीपत कुश्ती ताईक्वांडो साफ्टबॉल और बॉक्सिंग की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता में अंडर-14 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे जिसका समापन मेवात अंबाला और हिसार में होगा।

    Hero Image
    खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाते नजर आएंगे। फाइल फोटो

    विष्णु कुमार, सोनीपत। जिला स्तर पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपने शानदार खेल के दम पर जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखाते नजर आएंगे। राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आठ सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेंगी, जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके तहत सोनीपत चार खेलों कुश्ती, ताईक्वांडो, सॉफ्टबॉल व बॉक्सिंग की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में भी उत्साह बना हुआ है। राज्य स्तर पर जीत दर्ज करने के लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज आठ सितंबर को पानीपत, फरीदाबाद व फतेहाबाद से किया जाएगा।

    प्रतियोगिता में 30 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा के दम पर जीत के लिए जोर लगाते नजर आएंगे। प्रतियोगिता का समापन मेवात, अंबाला व हिसार में 10 अक्टूबर को किया जाएगा।

    जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने जिले में आयोजित होने वाले इन खेलों को बेहतर तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे जिले से आने वाली टीमों के ठहरने से लेकर खाने तक की व्यवस्थाएं की जाएंगी।

    नंबर गेम :

    • 30 खेल शामिल किए गए हैं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में
    • 08 सितंबर को पानीपत, फरीदाबाद, चरखी दादरी, फतेहाबाद से किया जाएगा प्रतियोगिता का आगाज
    • 10 अक्टूबर को मेवात, अंबाला व हिसार में संपन्न होंगी राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं
    • 16 से 18 सितंबर तक सोनीपत जिले में आयोजित की जाएगी राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता

    नवंबर में होंगी प्राइमरी स्कूलों की प्रतियोगिताएं

    अंडर-11 आयु वर्ग की प्राइमरी स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं खंड व जिला स्तर पर नवंबर में आयोजित की जानी हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी यह प्रतियोगिताएं अपनी सुविधा अनुसार आठ से 10 नवंबर तक करवा सकते हैं। जिला स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रोहतक में आयोजित की जाएगी।

    राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता 8 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। सोनीपत में 16 से 18 सितंबर तक कुश्ती, ताइक्वांडो, साफ्टबाल व बॉक्सिंग के मुकाबले होंगे। विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों को ठहरने, खाने-पीने व अन्य बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। राज्य स्तर पर विजेता रही टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा।

    - नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

    यह रहेगा शेड्यूल

    इन खेलों की मेजबानी करेंगे यह जिले

    जिला तिथी खेल प्रतियोगिता
    पानीपत 8-10 सितंबर लड़कों की फुटबॉल, कबड्डी व कुश्ती (ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल)
    फरीदाबाद 8-10 सितंबर लड़के व लड़कियों की तीरंदाजी व तलवारबाजी, लड़कियों की एथलेटिक्स व लड़कों की बैडमिंटन
    चरखी दादरी 8-10 सितंबर लड़कियों की बॉक्सिंग और लड़के व लड़कियों की शतरंज
    फतेहाबाद 8-10 सितंबर लड़के व लड़कियों की टेबल टेनिस, लड़कियों की हाकी व लड़कों की ताइक्वांडो
    जींद 12-14 सितंबर लड़के व लड़कियों की खो-खो और लड़कियों की हैंडबॉल
    यमुनानगर 12-14 सितंबर लड़कियों की वेट लिफ्टिंग और लड़कों की टेनिस
    पंचकूला 12-14 सितंबर लड़कियों की क्रिकेट व बैसबॉल
    रेवाड़ी 16-18 सितंबर लड़के व लड़कियों की तलवारबाजी व योगासन
    कुरुक्षेत्र 16-18 सितंबर लड़के व लड़कियों की जूडो, लड़कियों की फुटबॉल व वालीबॉल
    सोनीपत 16-18 सितंबर लड़कियों की कुश्ती व ताइक्वांडो और लड़कों की सॉफ्टबॉल व बॉक्सिंग
    भिवानी 24-26 सितंबर लड़कों की एथलेटिक्स, क्रिकेट व बास्केटबॉल
    गुरुग्राम 24-26 सितंबर लड़कों की नेटबॉल व तैराकी और लड़कियों की टेनिस
    झज्जर 24-26 सितंबर लड़कियों की टेनिस व लड़कों की तैराकी
    करनाल 29 सितंबर से 01 अक्टूबर लड़के व लड़कियों की साइक्लिंग, लड़कों की हैंडबॉल व वालीबॉल
    रोहतक 29 सितंबर से 01 अक्टूबर लड़के व लड़कियों की स्केटिंग और लड़कों की हाकी व बैसबॉल
    सिरसा 03 से 05 अक्टूबर लड़के व लड़कियों की शूटिंग, लड़कियों की नेटबाल व सॉफ्टबॉल

    comedy show banner
    comedy show banner