Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat Crime: प्लाट विवाद में हिंसक झड़प, 60 वर्षीय महिला की मौत और 10 घायल

    सोनीपत में प्लाट पर गेट लगाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई जिसमें 60 वर्षीय कमला देवी की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। विवाद प्लाट पर गेट लगाने से शुरू हुआ और जल्द ही लाठी-डंडों से हमले में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    By Nand kishor Bhardwaj Edited By: Rajesh Kumar Updated: Wed, 27 Aug 2025 10:15 PM (IST)
    Hero Image
    सोनीपत में प्लाट पर गेट लगाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। जागरण

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। थाना कलां गांव में बुधवार शाम को जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। एक पक्ष की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। महिला का शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया, जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    थाना कलां गांव में करीब 400 वर्ग गज के एक प्लॉट को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष के जगत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जगत का आरोप है कि उसके प्लॉट की न सिर्फ दीवार गिरा दी गई है, बल्कि दूसरे पक्ष के लोग गेट भी लगा रहे हैं। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, तो उसके साथ झगड़ा किया गया।

    रोहतक के गांव मकड़ौली निवासी जगत सिंह की बुआ कमला देवी (60) को भी इसकी जानकारी हो गई। कमला दो दिन पहले ही मकड़ौली से थाना कलां गांव स्थित अपने मायके आई थीं। बुधवार शाम को जगत ने अपने परिजनों व गांव के अन्य गणमान्य लोगों को थाने बुलाया था, जो एक बार फिर प्लॉट का निरीक्षण करने गए थे।

    वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। जगत के परिवार से उसकी चाची कमला, चाचा सेवा सिंह व रेणु घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से राज कुमार, कृष्ण, बबीता, कृष्ण, मोहित, चाहत व विकास घायल हो गए।

    सभी को उपचार के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कमला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल सोनीपत के शवगृह में रखवा दिया है।