Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat vidhan sabha Chunav Result: सोनीपत सीट पर भाजपा जीती, निखिल मदान ने कांग्रेस विधायक को हराया

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 03:08 PM (IST)

    Sonipat Vidhan sabha Chunav result live सोनीपत विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। भाजपा के निखिल मदान आगे चल रहे हैं और कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार 30 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद पता चल जाएगा। 2019 में यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी उससे पहले भाजपा यहां से जीती थी।

    Hero Image
    सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार।

    डिजिटल डेस्क, सोनीपत। Sonipat vidhan sabha Election Result 2024: सोनीपत जिले की सोनीपत विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में शुरुआत में कड़ा मुकाबला तो दिखा, लेकिन अब निखिल मदान जीत गए हैं। यानी भाजपा इस सीट पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। निखिल मदान ने कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक सुरेंद्र पंवार को 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछली बार कांग्रेस यहां से चुनाव जीती थी। 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है। सोनीपत में 224 बूथ थे, जहां 1,44,790 वोट पड़े।

    पिछले तीन चुनावों के आंकड़े

    सोनीपत से कांग्रेस से वर्तमान विधायक सुरेंद्र पंवार को टिकट दिया था। वही, भाजपा नए युवा चेहरे निखिल मदान को प्रत्याशी बनाया। सोनीपत में 2009 और 2014 में कविता जैन भाजपा से विधायक बनीं। इसके बाद 2019 में यह सीट कांग्रेस के पास आ गई, जहां से अभी सुरेंद्र पंवार विधायक बने।

    मतगणना केंद्र के आसपास भीड़ न करें

    जिला निर्वाचन अधिकारी डा. मनोज कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम की प्रमाणिक जानकारी केवल चुनाव आयोग के आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। चुनाव परिणाम के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चुनाव परिणाम की अपडेट रिपोर्ट ले सकते हैं।

    सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना

    मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। इस दौरान मतगणना केंद्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे।

    ऐसे में चुनाव का परिणाम जानने के लिए आमजन को चुनाव आयोग की रिजल्ट वेबसाइट या फिर वोटर हेल्पलाइन का लाभ लेना चाहिए। आमजन को मतगणना केंद्र के आसपास जाने की इजाजत नहीं होगी। आमजन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आसपास भीड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner