Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, 46 डिग्री पहुंचा पारा; IMD ने दिया ताजा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Fri, 13 Jun 2025 10:47 PM (IST)

    सोनीपत में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी ...और पढ़ें

    Hero Image
    गर्मी ने छुड़ाए पसीने तो धूल भरी हवाओं ने किया परेशान। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पश्चिमी जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी ने 18 जून तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार जताए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी के तल्ख तेवरों के बीच शुक्रवार इस ग्रीष्म सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और दिन में धूल भरी हवाएं चलने से लोग परेशान रहे।

    एक सप्ताह से झुलसाने वाली गर्मी और लू अपने तेवरों को प्रचंड बनाए हुए हैं। यही कारण है कि मौसम विभाग ने एनसीआर पर आरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। हालांकि शनिवार से मौसम में बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट आने का पूर्वानुमान है। लोगों को आग उगलने वाली गर्मी और लू से हल्की राहत मिलेगी।

    पांच दिन तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

    आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ शनिवार रात से और उसके बाद 18 जून को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट आने के आसार बन रहे हैं।

    आगामी दिनों में तापमान का पूर्वानुमान

    तिथि -- - अधिकतम -- न्यूनतम -- नमी

    • 14 जून -- 39.0 -- -- 31.0 -- - 62 प्रतिशत
    • 15 जून -- 40.0 -- -- 32.0 -- - 65 प्रतिशत
    • 16 जून -- 38.0 -- -- 30.0 -- - 68 प्रतिशत
    • 17 जून -- 36.0 -- -- 29.0 -- - 67 प्रतिशत
    • 18 जून -- 35.0 -- -- 29.0 -- - 68 प्रतिशत

    पांच वर्षों में 13 जून का यह रहा तापमान

    वर्ष -- -- -- अधिकतम -- - न्यूनतम

    • 2024 -- -- - 46.4 -- -- -- 28.8
    • 2023 -- -- - 41.4 -- -- -- 27.8
    • 2022 -- -- - 43.4 -- -- -- 32.2
    • 2021 -- -- - 36.2 -- -- -- 27.1
    • 2020 -- -- - 38.3 -- -- -- 29.1

    एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंशिक बादलवाई व धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। 15 व 16 जून को कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने और 19 जून से प्री-मानसून हवाओं के आने के आसार हैं। जिससे वातावरण में नमी बढ़ने व तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

    डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके, जगदीशपुर