Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat News: विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, आहत पिता ने ससुराल पक्ष को नहीं दी डेडबॉडी

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 10:37 AM (IST)

    खरखौदा के सेहरी गांव में मनीषा नामक एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना और तीन बेटियों के जन्म पर ताने दिए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति और सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, आहत पिता ने ससुराल पक्ष को नहीं दिया शव

    संवाद सहयोगी, खरखौदा। गांव सेहरी की विवाहिता ने शुक्रवार रात अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनीषा के पिता दलबीर ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व तीन बेटियों के पैदा होने पर ताने देने के आरोप लगाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने उनकी शिकायत पर मृतका के पति, सास-ससुर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया। जौली के रहने वाले दलबीर का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी मनीषा की करीब सात वर्ष पहले सेहरी के पंकज के साथ शादी की थी। करीब दो-तीन साल से उसकी बेटी मनीषा काे उसके ससुराल पक्ष की तरफ से कम दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

    वहीं मनीषा ने तीन बेटियों को जन्म दिया, तो इस पर भी उसे ताने दिए जाने लगे थे। जिसके बारे में मनीषा ने उसे कई बार बताया था। इसके बाद से ही मनीषा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

    इसी प्रताड़ना के चलते मनीषा ने परेशान होकर एक अगस्त को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दलबीर ने मामले की शिकायत थाने में देते हुए मनीषा के पति पंकज सहित उसकी सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

    आहत पिता ने ससुराल पक्ष को नहीं दिया शव

    मृतक मनीषा की मौत के बाद पुलिस ने शव को सोनीपत के सिविल अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद जब शव को स्वजन के हवाले किया गया तो पिता दलबीर ने मनीषा के शव को ससुराल लेकर जाने से मना कर दिया। वह उसे अपने साथ जौली ले गए, आहत पिता ने मनीषा के शव को ससुराल में लेकर जाने की सेहरी वासियों की बात को सिरे से नकार दिया।