Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में बाढ़ पीड़ितों को कब मिलेगा मुआवजा? सब कुछ आया सामने

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 10:56 PM (IST)

    सोनीपत में जजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित किसानों और आम लोगों को मुआवजा देने की मांग करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फसल नुकसान व्यापार हानि और आम परेशानियों का सर्वेक्षण कर राहत राशि देने की मांग की। अशोक सरोहा ने कहा कि जजपा जनता के साथ है और प्रशासन को मुआवजा प्रक्रिया तुरंत शुरू करनी चाहिए।

    Hero Image
    आम लोगों को मुआवजा देने की मांग करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा के नेतृत्व में सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों व आम लोगों को मुआवजा देने की मांग की।

    ज्ञापन में मांग की गई कि बाढ़ प्रभावित किसानों की फसल क्षति, दुकानदारों के व्यापार नुकसान व आम लोगों की परेशानियों का शीघ्र सर्वे करवाकर राहत राशि दी जाए। अशोक सरोहा ने कहा कि जजपा जनता के साथ खड़ी है और प्रशासन को बिना देरी किए मुआवजा प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर सुमित राणा, मास्टर दिनेश चौहान, सियानंद त्यागी, देवेंद्र दहिया, भाने राम, अजीत आंतिल, बिजेंद्र आंतिल, जुगती राम, जगबीर सरोहा, रणबीर सरोहा, रिंकू सरोहा, सुनील बड़ौली, कृष्ण सरोहा, दलबीर खत्री, चरण सिंह आंतिल, अनिल त्यागी, राजपाल सेवली व सागर दहिया सहित अन्य मौजूद रहे।