Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परशुराम जयंती कार्यक्रम के लिए बसें आरक्षित, सोनीपत के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 29 May 2025 03:45 PM (IST)

    30 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय परशुराम जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम के लिए रोडवेज की सैकड़ों बसें आरक्षित की गई हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोनीपत बस अड्डे से कई रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। अधिकारियों ने जल्द ही सामान्य संचालन बहाल करने का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    बस अड्डा परिसर में खड़ी बसें। जागरण

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। रोहतक में शुक्रवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय परशुराम जयंती कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज की सैकड़ों बसें आरक्षित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    ये बसें वीरवार दोपहर बाद बस अड्डों से रवाना कर दी जाएंगी। बसों के कार्यक्रम में जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों, आटो व टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर नहीं चलेंगी कई बसें 

    रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। हजारों की संख्या में लोग विभिन्न जिलों से रोहतक पहुंचेंगे, जिसके लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की जा रही है। वीरवार दोपहर बाद से शुक्रवार देर शाम तक बड़ी संख्या में बसें केवल इस कार्यक्रम के लिए आरक्षित रहेंगी।

    इस दौरान सोनीपत बस अड्डे से विभिन्न रूटों पर चलने वाली कई बसें नहीं चलेंगी, जिससे यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए न केवल सरकारी, बल्कि निजी बसों की भी मांग की गई है।

    परशुराम जयंती कार्यक्रम में रोडवेज बसों को आरक्षित किया गया है। सभी जिलों से बसें भेजने के निर्देश मिले हैं। इससे यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन जल्द ही सामान्य संचालन बहाल कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

    -संजय कुमार, जीएम, रोडवेज

    परशुराम जयंती को लेकर प्रदेश वासियों में जोश : डॉ. शर्मा

    गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के रोहतक के पहरावर गांव में स्थित तीसरे कैंपस में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का जो राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, उसमें अकेले ब्राह्मण समाज नहीं, सर्व समाज की भागीदारी होगी। भगवान परशुराम 36 बिरादरी के सर्व समाज के लिए पूज्य हैं।

    यह बात बुधवार को राज्य स्तर के समारोह के संयोजक व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कही, उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह ऐतिहासिक होगा।

    उन्होंने बड़ौली के साथ सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पूरी कैबिनेट को पहरावर पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने इस मौके पर सीएम सैनी के साथ ब्राह्मण समाज और गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की मांगों को लेकर व्यापक चर्चा भी की।