Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सोनीपत हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, प्रेम प्रसंग में नया खुलासा

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 12:58 PM (IST)

    गन्नौर में 62 वर्षीय किताबो देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने चेतन नामक एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका की बहू अनीता ने पुलिस को बताया कि चेतन के साथ उसका प्रेम संबंध था और चेतन ने ही उसे सास की हत्या करने की सलाह दी थी क्योंकि सास जमीन बेचना चाहती थी। अनीता ने किताबो देवी के सिर पर वार कर हत्या की थी।

    Hero Image
    हत्या के मामले में पुलिस ने चेतन नामक एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गन्नौर। 62 वर्षीय किताबो देवी की हत्या के मामले में बड़ी थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायपुर गांव निवासी चेतन के रूप में हुई है।

    इससे पहले पुलिस ने मृतका की पुत्रवधू अनीता को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में अनीता ने बताया कि उसका चेतन के साथ पिछले आठ साल से प्रेम संबंध था। अनीता ने चेतन को बताया था कि उसकी सास अपनी जमीन बेचना चाहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पर चेतन ने उसे सास की हत्या करने की सलाह दी। अनीता ने कबूल किया कि उसने किताबो देवी के सिर पर मूसल से वार कर उसकी हत्या की। इसके बाद परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कहा कि किताबो देवी गिरने से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।

    बाद में मृतका किताबो देवी की बेटियों ने शक जताया तो पुलिस ने अनीता को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने उसके साथी चेतन को भी दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार चेतन शादीशुदा है और मजदूरी करता है। पुलिस आरोपी चेतन को अदालत में पेश करेगी।