Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sonipat Lok Sabha Candidate: आपत्तिजनक वीडियो खा गया सांसद का टिकट, सीएम से नजदीकी का मोहनलाल को मिला फायदा

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 10:42 PM (IST)

    भाजपा ने रविवार की देर रात सोनीपत लोकसभा से मोहनलाल बड़ौली को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। यहां से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक (Ramesh Kaushik) का टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं हुआ अंतत रमेश कौशिक का टिकट काट दिया गया। इसका मुख्य कारण पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होना बताया जा रहा है।

    Hero Image
    सोनीपत से भाजपा सांसद रमेश कौशिक, मोहन लाल बड़ौली सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी।

    नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। भाजपा ने रविवार की देर रात सोनीपत लोकसभा से मोहनलाल बड़ौली को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। यहां से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक (Ramesh Kaushik) का टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं हुआ अंतत रमेश कौशिक का टिकट काट दिया गया। इसका मुख्य कारण पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होना बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा सांसद के खिलाफ लोगों में नाराजगी थी, इसलिए शुरू से ही उनका टिकट काटे जाने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं, मोहन लाल बड़ौली को टिकट देने के पीछे उनकी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बढ़ती नजदीकियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

    ऐसे मजबूत होते गए बड़ौली

    वर्ष 2019 में राई विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ा। इसके बाद उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। बाद में उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके पिछले दिनों भाजपा कार्यकारिणी में मोहन लाल बड़ौली को दोबारा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।

    इसके बाद उन्हें दक्षिण हरियाणा के आठ जिलों का प्रभारी बनाया गया। दक्षिण हरियाणा के साथ ही उन्हें रोहतक और झज्जर जैसी जाट बेल्ट की कमान भी सौंपी गई। इन आठ जिलों में गुरुग्राम और फरीदाबाद के साथ ही जाटबेल्ट रोहतक, झज्जर व सोनीपत की जिम्मेदारी दी गई थी।

    मेहनत के बल पर अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई

    पिछले काफी दिनों से बड़ौली भाजपा के रणनीतिकार के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे। उन्हें भाजपा कोर ग्रुप की छोटी टोली में भी शामिल किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिल्पब देब भी शामिल हैं। पिछले काफी दिनों से वे अहीरवाल में भी पार्टी को मजबूत करने में जुटे थे। इसकी का फल उन्हें भाजपा प्रत्याशी के रूप में मिला है।

    ढाई दशक से अधिक समय पार्टी के लिए कर रहे काम

    मोहन लाल बड़ौली वर्ष 1987 में पहली बार सोनीपत से देवीदास के चुनाव प्रभारी बनाए गएथे। इसके बाद 1990 में मंडल उपाध्यक्ष, 1991 में मंडल महामंत्री और 1994 में मंडल अध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 2009 से 2013 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए काम किया। इनके पास रोहतक विभाग की जिम्मेदारी थी। 2013 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बड़ौली और नायब सिंह सैनी को किसान मोर्चे का महामंत्री बनाया था। तब से लेकर ये पार्टी के लिए काम कर रहे थे।