Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat Vidhansabha Chunav Result 2024: 6 में से 4 सीटों पर BJP का कब्जा, बरोदा से कांग्रेस और गन्नौर से निर्दलीय जीते

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 03:10 PM (IST)

    Sonipat Vidhansabha Chunav Result 2024 सोनीपत की छह विधानसभा सीटों गन्नौर राई खरखोदा (एससी) सोनीपत गोहाना बरोदा की सीटों पर मतगणना जारी है। यहां शुरुआती रुझानों में 4 सीटों पर भाजपा आगे है जबकि 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और एक सीट पर कांग्रेस आगे है। जबकि सोनीपत के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सांसद बना था और 2019 में यहां कांग्रेस ने चार सीटें जीती थीं।

    Hero Image
    सोनीपत की छह विधानसभा सीटों का हाल। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जागरण संवाददाता। सोनीपत की सभी छह विधानसभा सीटों खरखौदा, सोनीपत, राई, गोहाना, गन्नौर और बरोदा में सुबह से मतगणना हो रही थी और अब सभी सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। यहां छह में से चार सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है जबकि एक सीट पर कांग्रेस जीती है और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत जिले की छह विधानसभा सीटों का परिणाम

    सोनीपत

    भाजपा के निखिल मदान जीते

    कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार को हराया

    खरखौदा

    भाजपा के पवन खरखौदा जीते

    कांग्रेस के जयवीर सिंह को हराया

    गोहाना

    भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा जीते

    कांग्रेस के जगबीर मलिक को हराया

    बरोदा

    कांग्रेस के इंदुराज नरवाल जीते

    निर्दलीय डा. कपूर नरवाल को हराया

    राई

    भाजपा की कृष्णा गहलावत जीतीं

    कांग्रेस के जयभगवान आंतिल को हराया

    गन्नौर

    निर्दलीय देवेंद्र कादियान जीते

    कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया

    खरखोदा सीट पर जीती भाजपा

    सोनीपत विधानसभा की 6 सीटों में से भाजपा ने खाता खोला। खरखोदा सीट पर भाजपा के पवन खरखोदा विजयी घोषित। राई, गोहाना और सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं बरोदा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज आगे हैं जबकि गन्नौर सीट पर निर्दलीय देवेंद्र काद्यान्न बढ़त बनाए हुए हैं।

    कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार बाहर निकले

    सोनीपत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार मतगणना केंद्र से बाहर निकले। भाजपा के निखिल मदान 9 राउंड के बाद 26 हजार से आगे।

    शुरुआती रुझान भाजपा चार सीटों पर आगे

    अब तक सोनीपत जिले के छह विधानसभाओं में खरखौदा, सोनीपत, राई व गोहाना में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जबकि गन्नौर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्यशी के आगे होने के साथ ही बरोदा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यशी इंदुराज राज नरवाल आगे चल रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner