Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 10 हजार किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, बारिश में 70 हजार एकड़ फसल हुई खराब

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 12:41 PM (IST)

    सोनीपत जिले में बारिश से प्रभावित किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। 70546 एकड़ भूमि पर फसल का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करेगा और गिरदावरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। 302 गांवों को शामिल किया गया है जिनमें सोनीपत ब्लॉक में सबसे ज्यादा शिकायतें हैं। सरकार किसानों को समय पर मुआवजा देगी।

    Hero Image
    कृषि विभाग ने फसल खराब होने के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनपत जिले में वर्षा से प्रभावित 10,047 किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इन किसानों की 70,546 एकड़ भूमि पर फसल का नुकसान बताया गया है। पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद कृषि विभाग ने मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही गिरदावरी का काम शुरू कराया जाएगा और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर मुआवजा तय होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना किनारे बसे गांव की फसल खराब होने के चलते विभाग ने 15 सितंबर तक पोर्टल खोला गया था। किसानों ने क्षतिग्रस्त पोर्टल पर फसल खराब का पंजीकरण करा दिया गया है। वर्षा का सबसे ज्यादा असर बाजरा और कपास की फसल पर पड़ा है। धान भी हजारों एकड़ भूमि में प्रभावित है। कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है।

    किसान लगातार पानी निकासी की मांग कर रहे हैं, ताकि समय पर किसान रबी की फसल की बिजाई कर सकें। वहीं जिले में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 302 गांवों को शामिल किया गया है।

    सोनीपत ब्लाक के 92 गांवों के किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल में अपनी फसलों के नुकसान का पंजीकरण करवाया है। गोहाना के 62 गांव, गन्नौर के 55 गांवों, खरखौदा ब्लाक के 42 गांव और राई ब्लाक के 31 गांवों को शामिल किया गया। इसके अलावा खानपुर कलां ब्लाक के 20 गांव शामिल रहे हैं।

    नंबर गेम

    • 15 सितंबर तक खोला गया था क्षतिपूर्ति पोर्टल
    • 22964 एकड़ सोनीपत ब्लॉक में है फसल का खराब
    • 302 गांव के लिए खोला गया था क्षतिपूर्ति पोर्टल

    सबसे ज्यादा शिकायतें सोनीपत ब्लॉक मेंं

    ब्लॉक किसान नुकसान
    सोनीपत 3268 22,964 एकड़
    गन्नौर 668 5573 एकड़
    गोहाना 1951 16,242 एकड़
    खानपुर कलां 1178 9417 एकड़
    खरखौदा 1168 9150 एकड़
    राई 1393 7197 एकड़

    सरकार का उद्देश्य किसानों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराना है। अब गिरदावरी प्रक्रिया तेजी से करवाई जा रही है और जल्द ही रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उसी आधार पर प्रभावित किसानों को राहत राशि दी जाएगी।

    -सुशील कुमार, डीआरओ