सोनीपत की खान कॉलोनी और मदीना मस्जिद कॉलोनी का बदलेगा नाम, जानिए क्या है नया प्रस्ताव?
सोनीपत में अब खान कॉलोनी को स्वतंत्र नगर और मदीना मस्जिद कॉलोनी को शांति विहार के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मेयर राजीव जैन ने बताया कि खान कॉलोनी का नाम रेत की खान होने के कारण पड़ा था जबकि मदीना मस्जिद कॉलोनी के नाम पर स्थानीय लोगों को आपत्ति थी। इसलिए नाम बदलने का फैसला लिया गया।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित खान कॉलोनी का नाम बदलकर स्वतंत्र नगर और पटेल नगर में मदीना मस्जिद कॉलोनी का नाम बदलकर शांति विहार रखा जाएगा। नगर निगम की हाउस की बैठक में रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया था।
कैसे पड़ा था खान कॉलोनी नाम?
अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही अब इन कॉलोनियों में उनके नए नाम के बोर्ड लगवाएं जाएंगे। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बताया कि खान कॉलोनी का नाम बदलने के पीछे इतिहास यह है कि पहले सेक्टर-12 के साथ लगते हुए इन इलाकों में रेत की खान हुआ करती थी। इसलिए जब यहां रिहाइश शुरु हुई तो नाम ही खान कॉलोनी प्रचलन में आ गया।
क्षेत्रवासियों ने पार्षद और निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन
इसी तरह पटेल नगर में मुस्लिम समुदाय द्वारा मस्जिद का निर्माण किया गया तो कॉलोनी पूरी तरह बसने के बाद कुछ लोगों ने कॉलोनी का नाम पटेल नगर से बदलकर मदीना मस्जिद कर दिया। स्थानीय लोगों को इस नाम पर एतराज था।
क्षेत्रवासियों ने पार्षद और नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन दिया था। इसके बाद हाउस की बैठक में प्रस्ताव रख नाम बदलने पर चर्चा हुई थी। जिस पर सर्वसम्मति बनी थी। जिसके बाद नाम बदलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।