Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक-पानीपत हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी पलटने से दूल्हे के छोटे भाई की मौत; दूल्हा-दुल्हन घायल

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 09:54 AM (IST)

    सोनीपत में रोहतक-पानीपत हाईवे पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें दूल्हे के भाई की मौत हो गई और दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी के बाद दुल्हन की मायके में मिलाई कराकर लौट रहे थे। गाड़ी चला रहे दूल्हे के भाई को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दूल्हे के भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

    Hero Image
    रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव चिड़ाना के पास दुर्घटना हो गई। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

    जागरण संवाददाता, गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव चिड़ाना के निकट नींद की झपकी आने पर सपारी गाड़ी पलट गई। हादसे में दूल्हे के छोटे भाई गोहाना में आदर्श नगर में रहने वाले रवि मान की मौत हो गई।

    दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और दुल्हन को भी चोटें आईं। वे शादी के बाद दुल्हन की यमुनानगर में उसके मायके में मिलाई कराकर लौट रहे थे। सदर थाना गोहाना की पुलिस जांच कर रही है।

    गोहाना के आदर्श नगर में रहने वाले सुरेंद्र मान के बड़े बेटे अंकित की तीन मार्च को यमुनानगर में रहने वाली लड़की के साथ शादी हुई थी। अंकित अपने छोटे भाई रवि मान के साथ बुधवार को अपनी पत्नी की मायके में मिलाई करवाने गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितने बजे हुई घटना?

    तीनों गाड़ी में वापस गोहाना लौट रहे थे। रात लगभग 11 बजे वे रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव चिड़ाना के निकट पहुंचे तो गाड़ी चला रहे रवि मान को नींद की झपकी आ गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।

    गोहाना में आदर्श नगर में रहने वाले ही अरुण कुमार पानीपत से गोहाना आ रहे थे। उनकी पलटी गाड़ी पर नजर पड़ी और पड़ोस के लोगों को फोन करके बुलाया। रवि और अंकित गंभीर रूप से घायल थे। दुल्हन को हल्की चोट आई थी। दोनों भाईयों को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर रवि को मृत घोषित कर दिया गया।

    कार-बाइक में भिड़ंत के बाद ईंट उठाकर मारी, बच्ची घायल

    एक अन्य मामले में गांव छिछड़ाना में बाइक व कार में भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार युवक व दो लड़कियां गिर गईं। युवक ने ईंट उठाकर मारी तो कार चालक नीचे झुक गया। इससे ईंट कार में सवार चार साल की बच्ची को लगी और वह घायल हो गई।

    बरोदा थाना में केस दर्ज किया गया। रोहतक के गांव गढ़ी सांपला की सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह देवर की बेटी चार साल की तनु के साथ अपने मायके गांव छिछड़ाना आ रही थी। कार को उसका भाई रमेश चला रहा था। जब वे गांव छिछड़ाना पहुंचे तो बाइक व कार की भिड़ंत हो गई। बाइक युवक चला रहा था, जिसके पीछे दो लड़की बैठी थी।

    टक्कर के बाद बाइक से तीनों गिर गए। इसके बाद युवक ने ईंट उठाकर उसके भाई को मारने की कोशिश की। उसका भाई नीचे की तरफ झुक गया। उसके बाद तनु को ईंट मारी। इसके बाद युवक भाग गया। कुछ समय बाद उसके स्वजन आए और जान से मारने की धमकी दी। तनु को नागरिक अस्पताल गोहाना से भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।