Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat: बच्चा खेलते हुए भटक गया रास्ता और फिर... पुलिस की कड़ी मशक्कत से मां की गोद में पहुंचा मासूम

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 05:19 PM (IST)

    सोनीपत के राई में एक छह साल का बच्चा खेलते हुए रास्ता भटक गया। पुलिस को वह राई स्थित पुलिस मुख्यालय के पास मिला। बच्चे ने केवल अपना नाम प्रिंस बताया। एसीपी अजीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तीन घंटे की खोजबीन के बाद उसके माता-पिता को ढूंढ निकाला जो चौहान जोशी में किराए पर रहते हैं।

    Hero Image
    घर से भटके बालक को तीन घंटे के भीतर स्वजनों से मिलवाया। जागरण

    संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। सोनीपत के राई में घर से भटककर रास्ता भूले छह वर्षीय बालक को पुलिस ने उसके बताए आधे-अधूरे नाम पते के बावजूद कड़ी मशक्कत से स्वजनों से मिलवा दिया। बेटे की तलाश में भटक रहे मां-बाप ने चैन की सांस ली और उसे लेकर घर आए पुलिस कर्मियों का आभार जताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि छह वर्षीय एक बालक खेलते हुए रास्ता भटककर अपने घर से दूर निकल गया। भटकते हुए वह राई स्थित पुलिस मुख्यालय के निकट पहुंच गया। रास्ता भटकने के कारण मायूस होकर वह रो रहा था और बेहद घबराया हुआ था, तभी एक पुलिस अधिकारी की उस पर नजर पड़ गई। पूछने पर उसने अपना नाम प्रिंस बताया।

    एसीपी मुख्यालय अजीत सिंह ने बहालगढ़ पुलिस को उसके बताए आधे-अधूरे पते और मां-बाप के नाम के आधार पर उसे उसके घर पहुंचाने के निर्देश दिए। तीन घंटे की दौड़धूप के बाद पुलिस ने उसके माता पिता को ढूंढ बच्चा हवाले कर दिया। प्रिंस के पिता रवि दावत चावल मिल में काम करते हैं और चौहान जोशी में किराये के मकान में रहते हैं।