Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kahrkhauda Vidhan Sabha Seat: हरियाणा में भाजपा ने पहली बार इस सीट को किया फतह, अभी तक कहीं नहीं टिकती थी पार्टी

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 06:45 PM (IST)

    Kahrkhauda Vidhan Sabha Seat Result 2024 हरियाणा की खरखौदा सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। इस सीट पर भाजपा अब तक कहीं नहीं टिकती थी। पार्टी सिर्फ हजारों में ही वोट ला पाती थी। 2014 में भाजपा को पहली बार 10 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इससे पहले कई बार भाजपा को 5000 से कम वोट मिले थे।

    Hero Image
    भाजपा की ओर से प्रत्याशी पवन खरखौदा।

    हरीश भौरिया, खरखौदा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पवन खरखौदा का सहारा लेकर खरखौदा हलका (पहले रोहट हलका) को पहली बार फतेह करने में कामयाबी हासिल कर ली है। अब तक भाजपा का खरखौदा में कोई वजूद ही नहीं था, जब भी चुनाव हुए खरखौदा के अखाड़े में भाजपा चित होती आई थी, लेकिन इस बार भाजपा ने पवन खरखौदा पर दांव खेलकर खरखौदा को अपने कब्जे में करने का भी काम कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खरखौदा विधानसभा के पिछले चुनावों पर नजर डालें तो यह देखने को मिलेगा कि मत प्रतिशत में भाजपा को इकाई का आंकड़ा ही पार करने में कई चुनाव लग गए। बेशक हरियाणा गठन के बाद 1967 में पहली बार चुनाव हुए थे, लेकिन भाजपा इस दौरान अस्तित्व में नहीं आई थी।

    पहली बार मिले थे सिर्फ 1499 वोट

    भाजपा ने पहली बार 1991 में अपने दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ा और खरखौदा हलका जोकि उस दौरान रोहट हलका हुआ करता था, वहां से भाजपा प्रत्याशी रामधन ने 1499 वोट के साथ 2.74 प्रतिशत मत ही प्राप्त किए थे। वर्ष 2005 तक भाजपा खरखौदा विधानसभा से सीधे चुनाव मैदान में नहीं उतरी, उसका अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन रहा।

    वोट बढ़े, मत प्रतिशत घटा

    वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नवल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा और इस बार वोट तो बढ़ी, प्रत्याशी नवल सिंह 1623 वोट ले गए, लेकिन वोट प्रतिशत कम होकर 1.99 रह गया।

    2009 में बढ़े वोट, लेकिन कामयाबी नहीं मिली

    इसके बाद चुनाव आया 2009 का जिसमें भाजपा की तरफ से खरखौदा के रामनिवास ने चुनाव लड़ा, जिन्होंने ना केवल भाजपा के मत बढ़ाए और 2224 वोट प्राप्त किए। वहीं मत प्रतिशत को भी 3.26 प्रतिशत ले गए।

    वहीं, अब तक कई निचले पायदान पर रही भाजपा तीसरे स्थान पर भी पहुंचने में कामयाब रही। वर्ष 2014 के चुनाव में हलके के मतदाताओं ने भाजपा की झोली में 13953 मत डाले, प्रत्याशी कुलदीप काकरान भाजपा का वोट प्रतिशत 14.1 पर ले गए, लेकिन पार्टी तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई।

    2019 में भी वोटों में बढ़ोत्तरी हुई

    इसके बाद चुनाव आया वर्ष 2019 का, भाजपा ने प्रत्याशी बनाया मीना नरवाल को। जिन्होंने मेहनत के साथ भाजपा के मत प्रतिशत को काफी बढ़ाने का काम किया, 20542 वोट लेकर मीना ने 20.33 प्रतिशत वोट लिए।

    इस बार जजपा छोड़कर आए पवन पर लगाया दांव

    बीते चुनाव की अपेक्षा एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर ही भाजपा पहुंची पाई, लेकिन अभी तक भाजपा के लिए खरखौदा से जीत दूर ही चली जा रही थी। इस बार भाजपा ने जजपा छोड़कर आए पवन पर अपना दांव खेला और इतिहास बनाते हुए पहली बार खरखौदा की सीट भाजपा के खाते में दर्ज कर ली।

    भाजपा के पवन ने कुल पोल वोट 113054 में से 58084 जोकि 51.38 प्रतिशत हिस्सा है लेकर जीत दर्ज की है। यह भाजपा के पिछले चुनाव के मत प्रतिशत से 38 प्रतिशत ज्यादा है।

    comedy show banner
    comedy show banner