विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat Loot: सोनीपत में ज्वेलर्स शॉप पर लाखों का सोना लूटा, पिस्तौल का बट मारकर ले गए आभूषण-नकदी; दो गिरफ्तार

Published: Fri, 25 Oct 2024 04:34 PM (IST)

सोनीपत में गोहाना रोड पर बदमाशों ने एक ज्वेलर्स शॉप पर धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण लूट ...और पढ़ें

पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये की नकदी और आभूषण की लूट।
पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये की नकदी और आभूषण की लूट।

HighLights

  1. हथियारबंद युवकों ने ज्वेलर्स के सिर पर पिस्तौल की बट से किए वार
  2. दुकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले गए
  3. विरोध पर बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी
  4. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

जागरण संवाददाता, सोनीपत। गोहाना रोड पर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये की नकदी और आभूषण लूट की वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर दुकानदार के सिर में पिस्टल का बट मार कर घायल भी कर दिया।

घटनास्थल से थाना सदर कुछ ही दूरी पर स्थिति है। वारदात को अंजाम देकर बदमाशा आसानी से भाग निकले। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शहर में तुरंत नाकाबंदी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। 

यूनीक ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान में लूट

गोहाना रोड पर सदर थाना के पास यूनीक ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को मालिक जितेंद्र वर्मा दुकान पर था। इसी बीच दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने दुकान के अंदर घुस कर दुकान मालिक पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने उससे नकदी और आभूषण मांगे। विरोध करने पर सिर में पिस्टल का बट मार घायल कर दिया। 

लुटेरों के जाने के बाद मालिक ने मचाया शोर

वहीं, शोर मचाने पर आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। बदमाश इसके बाद दुकान से नकदी, सोने चांदी के जेवर और एक हीरे का हार लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही दुकानदार ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़ेंः Sonipat Fire: बिजली के सामान की दुकान में लगी भीषण आग, पास की दो दुकानें भी जलकर राख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।