Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; 15 जून से मिल सकती है राहत

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 12:04 PM (IST)

    सोनीपत में जून के पहले हफ्ते के बाद गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विज्ञानी ने 15 जून से प्री-मानसून गतिविधियों के शुरू होने और जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून के आने की संभावना जताई है।

    Hero Image
    गर्मी से बचने के लिए मुंह व सिर को चुन्नी से बांधे जाती युवती। जागरण

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। जून महीने के पहले सप्ताह में राहतभरी शुरुआत के बाद अब गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिन चढ़ते ही तेज धूप और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। खासकर दोपहर में चली 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली लू ने वातावरण को पूरी तरह शुष्क कर दिया।

    गर्मी के प्रकोप के चलते दोपहर के समय सड़कों से रौनक गायब रही। बाजारों में सन्नाटा छा गया और अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि जरूरी कार्यों को भी लोग देर शाम तक टालते नजर आए।

    मौसम विज्ञानी ने कहा- लू से बचकर रहें

    मौसम विज्ञानी प्रो. प्रेमदीप ने बताया कि अब हवाओं की दिशा पश्चिमी हो गई है, जिससे वातावरण में नमी खत्म हो गई है। आगामी सात दिनों तक किसी भी नई मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की संभावना नहीं है, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

    उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। हालांकि राहत की बात यह है कि 15 जून के आसपास प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। जिससे तेज हवाओं और हल्की बारिश की उम्मीद है।

    इसके बाद 23 जून तक वर्षा की संभावना बनी हुई है। मानसून के जुलाई के पहले सप्ताह में जिले में दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है।