विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनीपत में युवक ने दोस्त को फावड़े से काटकर मार डाला, घर जाकर बोला- हार्ट अटैक से हो गई मौत

Published: Tue, 29 Oct 2024 04:54 PM (IST)

सोनीपत में कहासुनी में दोस्त ने दोस्त को कस्सी (फावड़ा) से काटकर मार डाला। पानीपत के गांव जौरासी का रहने ...और पढ़ें

कहासुनी में कस्सी से काटकर दोस्त की हत्या।
कहासुनी में कस्सी से काटकर दोस्त की हत्या।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत में कहासुनी में दोस्त ने दोस्त को कस्सी (फावड़ा) से काटकर मार डाला। पानीपत के गांव जौरासी का रहने वाला भल्ले सोनीपत के गांव हरसाना के सुरेश के खेत में काम करता था। उसी जगह गांव बिंधरौली का राजेश भी मजदूरी करता था। सोमवार रात को दोनों खेत में ही थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इसके बाद राजेश ने भल्ला के सिर और माथे पर कस्सी से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को प्लास्टिक के कट्टों से बने तिरपाल के नीचे छिपा दिया और अपने घर चला गया। घर जाने के बाद उसने भल्ला की हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी और फरार हो गया।

Note: खबर अपडेट की जाएगी।