विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DCRUST विश्वविद्यालय के महिला वॉशरूम में हैवानियत, एमएससी की छात्रा से वीसी के चपरासी ने किया दुष्कर्म

Published: Thu, 02 Oct 2025 11:38 PM (IST)

मुरथल स्थित दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एमएससी की छात्रा के साथ वीसी के चपरासी द्वारा दुष्कर्म का ...और पढ़ें

डीक्रस्ट के बाथरूम में छात्रा से दुष्कर्म, वीसी के चपरासी पर केस।
डीक्रस्ट के बाथरूम में छात्रा से दुष्कर्म, वीसी के चपरासी पर केस।

HighLights

  1. बाथरूम में अकेली देखकर आरोपी ने की वारदात।
  2. मां के साथ पीड़िता ने मुरथल थाने में दी शिकायत।
  3. पुलिस ने मामला दर्ज किया, जल्द होगी गिरफ्तारी।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने अपनी मां के साथ मुरथल थाने में शिकायत दी है। अपनी शिकायत में छात्रा ने विश्वविद्यालय के वीसी के चपरासी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर वीसी के चपरासी के खिलाफ विभिन्न धाराओंं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एमएससी की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अक्टूबर को विश्वविद्यालय के बाथरूम गई थी। इस दौरान विश्वविद्यालय के वीसी का चपरासी हर्ष अंदर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घर पहुुंचकर छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

गुरुवार को पीड़िता ने अपनी मां और वकील सुरेंद्र कौशिक, संदीप व मुकेश शर्मा के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी है।

एसीपी निधि ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अभ्यास कैंप से गैरहाजिर देशभर के 24 पहलवान नहीं दे पाएंगे ट्रायल, डब्ल्यूएफआई का बड़ा फैसला