Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baroda vidhan sabha Chunav Result: बड़ोदा सीट से भाजपा को जीत का करना होगा इंतजार, कांग्रेस की लगातार चौथी जीत

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 10:24 PM (IST)

    Baroda Assembly Election Result 2024 5 अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित हो चुके हैं। हालांकि औपचारिक घोषणा होना बाकी है। बड़ोदा सीट से कांग्रेस के इंदुराज नरवाल जीत गए हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपूर नरवाल को हराया है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों से बड़ोदा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।

    Hero Image
    भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान, कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Haryana vidhan sabha chunav Result News: 5 अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद अब 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित हो चुके हैं। बड़ोदा सीट से पिछले चार चुनावों से भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई है। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान इस बार तीसरे नंबर पर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय विधायक कपूर नरवाल को लगभग 5642 वोटों से हराया है। वह दूसरी बार विधायक बने हैं। इस सीट पर कांग्रेस का पिछले चार विधानसभा चुनावों से कब्जा है।

    कांग्रेस प्रत्याशी को 54562 मत मिले और निर्दलीय प्रत्याशी को 48820 वोट मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी को 22584 वोट मिले।

    पूर्व सीएम हुड्डा का है प्रभाव

    बड़ोदा विधानसभा क्षेत्र जाट बहुल है और रोहतक जिला से भी सटा हुआ है। इसलिए इस विधानसभा क्षेत्र पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का प्रभाव है। इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने एक बार और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दो बार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने क्षेत्र के बड़े गांवों में जनसभाएं की थी। कांग्रेस प्रत्यशी ने स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा।

    बड़ोदा सीट का इतिहास

    बड़ोदा सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों से कांग्रेस का ही कब्जा है। 2009 में बड़ोदा से श्रीकृष्ण हुड्डा विधायक बने। वह लगातार तीन बार विधायक बने। श्रीकृष्ण हुड्डा का 2020 में निधन हो गया था, जिसके बाद उप चुनाव हुआ। उप चुनाव में कांग्रेस से इंदुराज नरवाल विधायक बने।