Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonipat में दिल दहलाने वाली वारदात, बहन का कत्ल कर भाग गया भाई; सहम उठा पूरा इलाका

    Updated: Wed, 07 May 2025 04:16 PM (IST)

    सोनीपत में दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। एक युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

    Hero Image
    सोनीपत में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में खून के रिश्ते का कत्ल किया गया। एक युवक ने अपनी बहन की दो गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि मृतका (प्रीति) गांव बड़वासनी में मायके में रह रही थी। वहीं, आरोपी भाई वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। भाई और बहन के के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल थाना सदर की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर निरीक्षण कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner