विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा-दिल्ली सीमा पर अवैध फैक्ट्रियां बढ़ा रहीं प्रदूषण, कच्ची सड़कों पर उड़ती धूल और जलते कचरे से हवा खराब

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:02 PM (IST)

खरखौदा में औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं और खुले में कूड़ा जलाना वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण बन रहा है। 

खुले में जलता कूड़ा घोल रहा हवा में जहर। फाइल फोटो

खुले में जलता कूड़ा घोल रहा हवा में जहर। फाइल फोटो

HighLights

  1. अवैध औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण का मुख्य स्रोत।

  2. नगर पालिका की झाड़ू से सफाई धूल उड़ने का कारण बन रही।

  3. शहर में धूल नियंत्रण हेतु पानी छिड़काव की व्यवस्था का अभाव।

संवाद सहयोगी, खरखौदा। क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं और खुले में जलाया जा रहा कूड़ा प्रमुख कारण बन रहे हैं। एक तरफ जहां अवैध रूप से संचालित औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ शहर में सफाई के पुराने तरीके भी समस्या को बढ़ा रहे हैं। आज भी नगर पालिका की ओर से सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई करवाई जा रही है, जिससे धूल उड़कर वातावरण में फैलती है।

शहर में धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी के छिड़काव की व्यवस्था भी नहीं है। नगर पालिका के पास इसके लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने से सड़कों पर उड़ती धूल को रोकना मुश्किल हो रहा है। वहीं, खरखौदा क्षेत्र में हरियाणा-दिल्ली सीमा के आसपास संचालित अवैध औद्योगिक इकाइयां भी प्रदूषण का बड़ा स्रोत बनी हुई हैं।

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस इंतजाम जरूरी

इन इकाइयों से निकलने वाले धुएं का असर हरियाणा के साथ दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पड़ता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए औद्योगिक इकाइयों की निगरानी, खुले में कूड़ा जलाने पर रोक और शहर में धूल नियंत्रण के ठोस इंतजाम जरूरी हैं।

इतना ही नहीं, फिरोजपुर बांगर का यह अनधिकृत औद्योगिक क्षेत्र सुविधाओं से भी अछूता है, जिसके चलते यहां पर सड़कों का भी अभाव है। कच्ची सड़कों पर दौड़ते वाहन धूल का गुबार उड़ाते हैं, जोकि प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बदहाल हैं मेरठ के बाजार! दावा दो शिफ्ट में कूड़ा कलेक्शन का... बाजारों में फिर भी लगे हैं कचरे के ढेर

यह भी पढ़ें- Exclusive: फरीदाबाद में कचरा निस्तारण पर बड़ा फैसला, प्रतापगढ़ प्लांट बनने तक मिर्जापुर गांव में कूड़ा डालेगा निगम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।