Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयपाल दहिया के सिर बंधी दहिया खाप के नए प्रधान की पगड़ी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 03 Apr 2022 08:21 PM (IST)

    सिसाना गांव में दहिया खाप के चबूतरे पर हुई खाप की पंचायत में सर्वसम्मति से रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयपाल दहिया को दहिया खाप का प्रधान चुना गया। इससे पहले पूर्व प्रधान महावीर सिंह दहिया ने इस पद से अपना त्यागपत्र दिया। दहिया खाप के दो चले आ रहे प्रधानों के विवाद को खत्म करते हुए एक प्रधान चुनने को लेकर बीते काफी समय से पंचायतों का दौर चला आ रहा था लेकिन इस पंचायत में भी दूसरे प्रधान सुरेंद्र दहिया की गैरहाजिरी रही। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान को भी मानने से मना कर दिया और आगामी समय में फिर से पंचायत करने की बात कही है। इसे पहले पूर्व प्रधान महावीर दहिया को भी खाप की तरफ से पगड़ी बांधकर विदा किया गया।

    Hero Image
    जयपाल दहिया के सिर बंधी दहिया खाप के नए प्रधान की पगड़ी

    संवाद सहयोगी, खरखौदा: सिसाना गांव में दहिया खाप के चबूतरे पर हुई खाप की पंचायत में सर्वसम्मति से रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयपाल दहिया को दहिया खाप का प्रधान चुना गया। इससे पहले पूर्व प्रधान महावीर सिंह दहिया ने इस पद से अपना त्यागपत्र दिया। दहिया खाप के दो चले आ रहे प्रधानों के विवाद को खत्म करते हुए एक प्रधान चुनने को लेकर बीते काफी समय से पंचायतों का दौर चला आ रहा था, लेकिन इस पंचायत में भी दूसरे प्रधान सुरेंद्र दहिया की गैरहाजिरी रही। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान को भी मानने से मना कर दिया और आगामी समय में फिर से पंचायत करने की बात कही है। इसे पहले पूर्व प्रधान महावीर दहिया को भी खाप की तरफ से पगड़ी बांधकर विदा किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व प्रधान महावीर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को दहिया खाप के चबूतरे पर हुई पंचायत में पहले पूर्व एसीपी महावीर दहिया का प्रधान पद से इस्तीफा स्वीकार किया किया गया। इसके बाद पंचायत में सर्वसम्मति से रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयपाल दहिया का नाम सामने आने पर उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दहिया खाप की तरफ से मान-सम्मान की पगड़ी पंचायत के कहने पर पूर्व प्रधान महावीर दहिया ने सर्वसम्मति से बनाए गए प्रधान जयपाल दहिया को बांधी। नवनिर्वाचित प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि वह दहिया खाप के मान-सम्मान को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। इस पद की गरिमा को समझते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ खाप को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। अब 10 मई को दहिया खाप के चबूतरे पर बिजलान की एक पंचायत बुलाई गई है। दूसरी तरफ, सुरेंद्र दहिया का कहना है कि वे जयपाल को प्रधान नहीं मानते वो एक पक्ष के प्रधान बने हैं। असली पंचायत तो 17 या 24 अप्रैल को होनी थी। पंचायत में पूर्व प्रधान महावीर एसीपी, इंस्पेक्टर, राजेंद्र दहिया, मीना सरपंच के पति सतीश, गढ़ी गांव के करण सिंह, आनंद दहिया, संदीप, सतीश, मेहर सिंह, जयकिशन, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, जगमेंद्र, संदीप उर्फ काला, जयकिशन, पंकज, बलबीर मास्टर, बलवान, प्रेम सिंह, सत्ते, बल्लू पंडित, करण सिंह, भूरा मौजूद रहे।