विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में कबड्डी कोच पर लगा 13 वर्षीय खिलाड़ी से कुकर्म का आरोप, केस दर्ज होने पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:26 PM (IST)

सोनीपत में एक निजी खेल अकादमी के कबड्डी कोच पर 13 वर्षीय नाबालिग खिलाड़ी के साथ कुकर्म का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने की भनक लगते ही आरोपित कोच ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

आरोपित कोच ने गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रतीकात्मक तस्वीर

आरोपित कोच ने गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सोनीपत में कबड्डी कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से कुकर्म का आरोप।

  2. पुलिस ने मामला दर्ज किया, पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा।

  3. आरोपी कोच ने केस दर्ज होने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले में एक निजी खेल अकादमी के कबड्डी कोच पर 13 वर्षीय नाबालिग खिलाड़ी के साथ कुकर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने की भनक लगते ही आरोपित कोच ने गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

कोच अंकित पर क्या लगा था आरोप?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित अंकित एक निजी अकादमी में कबड्डी कोच के तौर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता था। पीड़ित 13 वर्षीय किशोर कुछ दिन पहले ही इस अकादमी में कोचिंग लेने के लिए आया था। आरोप है कि कोच अंकित ने नाबालिग खिलाड़ी के साथ कुकर्म किया।

मेडिकल के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया किशोर

घटना के बाद डरे-सहमे किशोर ने घर पहुंचकर अपने स्वजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजनों ने तत्काल मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस पीड़ित किशोर का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे गोहाना के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगामी जांच के लिए खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

रेल लाइन पर मिला कोच का शव

उधर, जैसे ही कोच अंकित को अपने खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होने की जानकारी मिली, उसने गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'ताऊ, रुपया डबल कर देंगे...', सोनीपत में बाइक सवार युवकों ने पर्ची गेम में उलझाकर बुजुर्ग से की ठग ली अंगूठी

यह भी पढ़ें- सोनीपत: ब्रेजा की बुकिंग और कोटेशन के साथ दुल्हन पक्ष के साक्ष्य, कुलदीप ने CCTC फुटेज जारी कर नकारे आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।