विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली शॉपिंग के दौरान सोनीपत में ट्रैफिक बेहाल, सड़कों पर फंसे लोग; जाम से निपटने का नहीं कोई इंतजाम

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:30 PM (IST)

दीपावली में पार्किंग की कमी, अतिक्रमण और सीवरेज कार्य से सड़क संकरी होने के कारण प्रशासन से यातायात सुधारने की मांग की गई है।

सीवरेज काम और अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी।

सीवरेज काम और अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी।

HighLights

  1. दीपावली खरीदारी से रेलवे रोड पर बढ़ी लोगों की भीड़।

  2. अव्यवस्थित यातायात, पार्किंग की कमी से लग रहा जाम।

  3. अतिक्रमण और सीवरेज कार्य से सड़क हुई संकरी।

संवाद सहयोगी, गन्नौर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। रेलवे रोड पर अव्यवस्थित यातायात के चलते लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

बाजार में खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। वहीं दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो जाती है।

वाहनों की आवाजाही पर असर

इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और थोड़ी ही देर में जाम लग जाता है। शिव मंदिर पार्क के सामने और देवीलाल चौक के आसपास दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं।

त्योहार के सीजन में बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगरपालिका और पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम

वहीं, रेलवे रोड पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम भी चल रहा है। खोदाई के कारण सड़क का एक हिस्सा बंद होने से वाहनों की आवाजाही दूसरी तरफ से हो रही है।

इससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्योहार के दौरान जाम से राहत दिलाने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में धनतेरस से पहले जगमगाया वाहन बाजार, 1000 से ज्यादा गाड़ियां बिकीं; कारों की एडवांस बुकिंग तेज

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर जाम से मिलेगी राहत, दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने को नगर परिषद ने बनाईं 4 टीमें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।