सुपर वूमन क्लब ने शुरू किया मिशन पाठशाला
संस, गोहाना:ड्रीम मेकर्स संस्था द्वारा संचालित सुपर वूमन क्लब ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाल
संस, गोहाना:ड्रीम मेकर्स संस्था द्वारा संचालित सुपर वूमन क्लब ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए रविवार को मिशन पाठशाला अभियान शुरू किया गया। इसके तहत प्रत्येक शनिवार व रविवार को शाम चार से छह बजे तक सोनीपत चुंगी के समीप स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में कक्षाएं लगेंगी।
क्लब के कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी गौरव मनचंदा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष भारत लूथरा ने की। संयोजन क्लब की गोहाना इकाई की अध्यक्ष अंजू ठकराल व सह-सचिव नीरू अलावादी ने किया। कार्यक्रम में बच्चों को स्टेशनरी के सामान में पुस्तकें, कापियां, पेन व पेंसिलें बांटी गईं। कार्यक्रम का मार्ग दर्शन संस्था के संस्थापक रमेश लूथरा, उपाध्यक्ष प्रीति लूथरा, सुमित सहगल, रोहित विज व जिलाध्यक्ष राज हसीजा का रहा। इस मौके पर पूजा बजाज, नेहा पोपली, सिमरन आहूजा, ममता हंस, दिव्या सेतिया, पूनम छाबड़ा, सोनू तरीका, रिया मधू, गीता मल्होत्रा, भारती मल्होत्रा, कविता मनचंदा आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।