कवि बाजे भगत के नाम पर एक लाख का पुरस्कार : कविता जैन
संवाद सहयोगी, खरखौदा(सोनीपत): कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि कवि एवं सांग कलाकार स्व. बाजे भग ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, खरखौदा(सोनीपत): कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि कवि एवं सांग कलाकार स्व. बाजे भगत की स्मृति में प्रदेश सरकार ने उनके नाम से कलाकारों को एक लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। इनकी स्मृति में पहले 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता था। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। यह पुरस्कार वर्ष से दिया जाएगा। 13 अन्य पुरस्कारों का मसौदा तैयार करके मुख्यमंत्री को भेजवाया गया है, इन्हें भी जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
मंत्री कविता जैन हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा रविवार को कर्नल होशियार ¨सह प्राथमिक विद्यालय सिसाना में आयोजित सिसाना के ही निवासी स्व. सूर्य कवि बाजे भगत की जयंती समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अब तक की पूर्ववर्ती सरकारों ने कला एवं संस्कृति को बचाने के लिए ठोस काम नहीं किया। इन्हें सहेज कर रखना और आगे बढ़ाना जरूरी है। प्रदेश सरकार कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। कहा कि कवि बाजे भगत की सभी रचनाओं में प्रयुक्त शब्द नैतिक एवं सामाजिक दायित्व का बोध कराने वाले हैं, जो समाज को दिशा देने का काम करते हैं।
समारोह के अध्यक्ष सांसद रमेश कौशिक ने स्व. बाजे भगत की स्मृति में सिसाना गांव में एक पार्क कम स्मारक बनाये जाने की घोषणा की। निर्माण के लिए उन्होंने सासद निधि से 10 लाख रुपये भी देने का वादा किया। ग्राम पंचायत इस संबंध में जल्द जमीन उपलब्ध करवाएगी तो तेजी से काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में दस लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री की तरफ से भी स्मारक के लिए विशेष राशि दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद सोनीपत संसदीय क्षेत्र में 8 नए नेशनल हाई-वे का निर्माण कार्य किया गया है। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के संस्थापक निदेशक रामफल चहल, एसडीएम राकेश कुमार, ओमप्रकाश सैन, सरपंच राधेश्याम, सरपंच मुन्नी देवी, ईश्वर ¨सह दहिया, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र बानिया, विक्की दहिया, प्रीतम खोखर, सतीश सेहरी आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।