Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध आहार जरूरी

    By Edited By:
    Updated: Wed, 16 Dec 2015 04:35 PM (IST)

    संवाद सहयोगी,खरखौदा: कन्या कालेज खरखौदा में आयोजित सेमिनार में योग प्रशिक्षक डा. मोनिका दहिया ने कह

    संवाद सहयोगी,खरखौदा: कन्या कालेज खरखौदा में आयोजित सेमिनार में योग प्रशिक्षक डा. मोनिका दहिया ने कहा कि शुद्ध व संतुलित आहार का सेवन सदैव कल्याणकारी होता है। लोगों के लिए सबसे उपयोगी भोजन वही है जो अपने प्राकृतिक अवस्था और स्वरूप में हो। उन्होंने कहा कि शरीर में स्वयं स्वस्थ रहने की क्षमता है, लेकिन आज प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण तंत्र प्रभावित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य गिरने का कारण शरीर में विजातीय द्रव्य का एकत्रित होना है। इससे शरीर को मुक्त न किया जाय तो स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ सकता। इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डा. रमेश सेठी ने कहा कि जिनकी पाचन शक्ति निर्बल हो, उन्हें फल सब्जियों के रस में पानी मिलाकर पीना चाहिए। पानी मिला रस पचने में हल्का होता है। फल खाली पेट लेना चाहिए जो रोग निवारण में सहायक है। उन्होंने कहा कि शक्कर और नमक शरीर के लिए अनावश्यक तत्व हैं। इनका कम से कम सेवन करना चाहिए।

    प्राचार्या डा. सुरेश बूरा ने कहा कि ज्ञान से मनुष्य जीवन में सर्वत्र सफल होता है। इसी प्रकार शुद्ध आहार का सेवन करने से शरीर स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा धन नहीं होता है। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस दौरान डा. योगिता, सरोज हुड्डा, मीनाक्षी भी मौजूद रहे।