Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 02:45 PM (IST)

    महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में सिरसा में शिक्षिका मनीषा की हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर आरोपितों को बचाने और मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की और मनीषा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

    Hero Image
    शिक्षिका मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता

    जागरण संवाददाता, सिरसा। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने जिला भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या के मामले में मंगलवार देर शाम शहर में कैंडल मार्च निकालकर उसे न्याय देने की मांग की।

    इससे पूर्व जिला कांग्रेस भवन में एकत्रित हुई अनेक महिलाओं एवं पुरुषों ने मनीषा की हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने और उसके स्वजन को न्याय दिलाने की मांग करते हुए भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

    हाथों में कैंडल उठाए और मनीषा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि प्रदेश में निरंतर छोटी बच्चियों, बुजुर्ग महिलाओं से हो रही दुष्कर्म की घटनाओं ने ये साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार आमजन के साथ-साथ बहन बेटियों की सुरक्षा कर पाने में विफल साबित हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बढ़ते अपराध के चलते प्रदेशवासी खौफ में जीने को विवश हैं और खासकर महिलाओं का अकेले घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है।

    उन्होंने कहा कि मनीषा की हत्या को जबरन आत्महत्या का प्रयास दिखाया जा रहा है और उनके पिता पर भी नाजायज दबाव बनाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    कैंडल मार्च में पुष्पा नारंग, अंगूरी देवी वर्मा, कृष्णा भांभू, डॉ. ज्योतिका मेहता, गायित्री देवी, पूजा रानी, संगीता रानी, शारदा देवी, पिंकी ग्रोवर, सुनीता हुरिया, संदीप नेहरा, कर्ण चावला, अनिल गुप्ता, मोहित शर्मा, विक्की सैनी, संगीत कुमार, जगदीश, साहिल सिंह, कुलदीप सिंह व कुश मौजूद थे।