Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है डेरा सच्चा सौदा, कैसे करोड़ों लोग बने इसके फॉलोअर्स; राम रहीम को क्यों बनाया गया चीफ?

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 08:50 PM (IST)

    What is Dera Sacha Sauda डेरा सच्चा सौदा एक आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना 29 अप्रैल 1948 को संत शाह मस्ताना महाराज द्वारा की गई थी। डेरा के लोगों का मानना है कि यह संगठन अपने अनुयायियों के बीच आध्यात्मिक ज्ञान और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देता है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम है जो हाल ही में जेल से पैरोल पर बाहर आया है।

    Hero Image
    Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेस्क, रोहतक। What is Dera Sacha Sauda: डेरा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से जेल से पैरोल पर बाहर आ गया है। इन दिनों वह सिरसा के डेरे मे अनुयायियों के साथ सत्संग व अन्य कल्याणकारी कामों में व्यस्त है। राम रहीम डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख है। इसी क्रम में आइए, जानते हैं कि यह डेरा क्या है और कैसे करोड़ों अनुयायी इसके समर्थक बने। राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) से पहले कौन डेरे के प्रमुख रहे। इन सबके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 29 अप्रैल, 1948 को संत शाह मस्ताना महाराज द्वारा की गई थी। डेरा सच्चा सौदा की वेबसाइट के अनुसार, शाह मस्ताना द्वारा उन्हें आश्रम की स्थापना के लिए आदेश दिया गया था ताकि बागर क्षेत्र में लोगों को मुक्ति दी जा सके। इसी आश्रम का बाद में डेरा सच्चा सौदा नाम रख दिया गया। 

    राम रहीम तीसरा डेरा प्रमुख

    शाह मस्ताना महाराज के बाद डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख सतनाम महाराज को बनाया गया। ऐसा कहा गया है कि शाह मस्ताना ने साल 1960 में भविष्यवाणी की थी कि ठीक सात साल बाद व तीसरे डेरे प्रमुख के रूप में आएंगे।

    इसके बाद 13 अगस्त 1967 में गुरमीत राम रहीम का जन्म हुआ। इस तरह साल 1990 में सतनाम सिंह महाराज ने गुरमीत राम रहीम सिंह को डेरा की गद्दी सौंपी। उस दौरान एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया था।

    यह भी पढ़ें- हनीप्रीत के साथ राम रहीम ने जाना अनुयायियों का हाल, सुनाया चमत्कारी किस्सा; बताया कैसे बदल गया डेरा प्रमुख का ब्लड ग्रुप

    डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों में फॉलोअर्स

    हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम पिछले 77 साल से चल रहा है। डेरा सच्चा सौदा का विस्तार विदेशों में भी है। इसके आश्रम अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात तक हैं।

    दुनिया भर में इसके 7 करोड़ (68 मिलियन) से भी ज्यादा अनुयायी हैं। इनमें हिंदु, मुस्लिम, वंचित वर्ग, सिख आदि लोग शामिल हैं। डेरे की खास बात यह है कि यह सभी जाति, धर्म और नस्ल के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ आते हैं और समान रूप से नाम जपते हैं। यही कारण है कि डेरा सच्चा सौदा के कम समय में करोड़ों फॉलोअर्स बन गए।

    डेरा के लोगों को मानना है कि यहां हर धर्म के लोगों का स्वागत है तथा हर वर्ग, धर्म का व्यक्ति यहां आ सकता है, सभी लोगों के साथ यहां समान व्यवहार होता है। डेरा सच्चा सौदा कई सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहा है। इनमें रक्तदान, साफ-सफाई करना बाढ़ व आपदा में लोगों की मदद करना इत्यादि शामिल है।

    (नोट: यह जानकारी डेरा सच्चा सौदा की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा ली गई है)

    यह भी पढ़ें- हनीप्रीत के साथ सत्संग, जोड़ों की करवाई शादी... सिरसा में गुरमीत राम रहीम कैसे बिता रहा पैरोल के दिन?