फर्जी मां-बाप के सामने लड़की से कराता था विवाह, अगले दिन गहने लेकर फरार हो जाती थी दुल्हन; लड़कों को ऐसे बनाता था निशाना
राजस्थान के बीकानेर जिला स्थित कोलायत पुलिस ने डबवाली में डेरा सच्चा सौदा कैंटीन से दर्शन सिंह उर्फ रेशम सिंह को गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति अविवाहित लड़ ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, डबवाली। राजस्थान के बीकानेर जिला स्थित कोलायत पुलिस ने रविवार को गांव डबवाली स्थित डेरा सच्चा सौदा कैंटीन से दर्शन सिंह उर्फ रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। जोकि बठिंडा जिले के गांव महराज का रहने वाला है। पकड़ा गया व्यक्ति उम्रदराज हो चुके अविवाहित लड़कों के परिवारों को शादी कराने का झांसा देकर ठगता था। ऐसे परिवारों को ढूंढने के लिए अखबारों में वर के विवाह संबंधी विज्ञापन देखता था।
बाद में उनसे संपर्क करता था। फिर तलाकशुदा लड़कियों से उनके फर्जी मां-बाप व रिश्तेदार के समक्ष उक्त लड़कों की शादी करवाता। इसके बदले वह वर पक्ष से मोटी रकम वसूलता था। शादी के अगले दिन लड़कियां वर पक्ष के जेवरात लेकर फरार हो जाती थीं। जिसे दर्शन सिंह लड़कियों से ले लेता।
वर्तमान में वह डबवाली के वार्ड नंबर छह स्थित सुंदर नगर में किराए के मकान में रह रहा था। राजस्थान पुलिस का दावा है कि उसने 10 से 12 फर्जी शादियां करवाई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपित से कई आधार कार्ड बरामद हुए।
जिनके फर्जी होने का संदेह है। आज भी शादी करवा रहा था पुलिस के अनुसार आरोपित आज भी एक लड़के की शादी करवा रहा था। लड़का दिव्यांग है। उसकी बारात मोगा जिले के एक गांव से आई थी। लड़की खुद को बठिंडा निवासी तलाकशुदा बताती थी। शादी की सभी रस्में होने के बाद घराती-बाराती के 12 लोग डेरा सच्चा सौदा कैंटीन पर भोजन के लिए गए था।
भोजन के बाद आरोपित बाहर निकल रहा था कि वहां कोलायत थाना प्रभारी लखवीर सिंह पहुंच गए और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पता चला कि वह लड़की का फर्जी पिता बना था। पुलिस ने लड़की का नाम पूछा तो बताया कि उसे मालूम नहीं।
लड़की ने तपाक से जवाब दिया कि उसे 20 हजार रुपये देने का वायदा किया था। लड़की की मां भी फर्जी निकली। उसे 5000 रुपये देने तय किए गए थे। साढ़े छह लाख की ठगी में वांछित था कोलायत थाना प्रभारी लखवीर ने बताया कि मार्च 2024 में आरोपित रेशम सिंह ने दर्शन सिंह बनकर कोलायत में दो भाईयों की शादी करवाई थी।
नई दुल्हन शादी की एक रात बाद सारा सामान लेकर फरार हो गई थी। लड़कियों तथा उनके फर्जी स्वजन को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि आरोपित रेशम सिंह उर्फ दर्शन सिंह फरार था।
आरोपित ने लड़का पक्ष से साढ़े छह लाख रुपये ठगे थे। वर्जन कोलायत पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा कैंटीन से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। तब तक लड़का पक्ष ने आरोपित को एक लाख रुपये नहीं दिए थे। शादी के बाद रुपये देने की बात कही गई थी। मोगा जिले से आई बारात बैरंग लौट गई। वे लोग साथ में लड़की का लहंगा भी लेकर आए थे। वे भी वापस ले गए। -शैलेंद्र कुमार, प्रभारी, शहर थाना डबवाली

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।