विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलाबी सुंडी के प्रकोप से परेशान किसान ने सात एकड़ नरमा की फसल को किया नष्ट

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Jul 2022 07:45 PM (IST)

संवाद सहयोगी कालांवाली गांव ख्योंवाली में एक किसान ने अपनी सात एकड़ खड़ी नरमे की फसल में

गुलाबी सुंडी के प्रकोप से परेशान किसान ने सात एकड़ नरमा की फसल को किया नष्ट
गुलाबी सुंडी के प्रकोप से परेशान किसान ने सात एकड़ नरमा की फसल को किया नष्ट

संवाद सहयोगी, कालांवाली : गांव ख्योंवाली में एक किसान ने अपनी सात एकड़ खड़ी नरमे की फसल में रोटावेटर लगाकर उसे जमीन में दबाकर समाप्त कर दिया। किसान धर्मवीर सिंह का कहना है कि उसने पंचायत की सात एकड़ भूमि ठेके पर लेकर उसमें नरमे की बिजाई की थी और फसल भी अच्छी थी। नरमा की सात एकड़ फसल में गुलाबी सुंडी, हरा तेला व सफेद मक्खी का प्रकोप बढ़ गया। बचाव के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया, परंतु गुलाबी सुंडी व सफेद मक्खी पर नियंत्रण नहीं हुआ।

धर्मवीर सिंह ने बताया कि उसकी सारी फसल खराब हो चुकी है और वो अब इस फसल पर और खर्च नहीं कर सकता। इसलिए वह तंग आकर नरमे की फसल पर हल चलाकर उसे समाप्त कर रहा है। किसान ने कहा कि पंचायती जमीन का पंजीकरण व बीमा नहीं होता। जिस कारण उसको काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। अब इसमें हरे चारे के सिवाय कोई और फसल की बिजाई नहीं हो सकती। धर्मवीर सिंह ने सरकार से मांग कि है कि इसकी गिरदावरी करवाकर उसे मुआवजा दिया जाए।