देश व प्रदेश में आने वाला वक्त कांग्रेस का : कुमारी सैलजा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि देश व प्रदेश में आने

जागरण संवाददाता, सिरसा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि देश व प्रदेश में आने वाला वक्त कांग्रेस का है। पड़ोसी राज्य पंजाब में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। कुमारी सैलजा रविवार को गांव बेगू में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। गांव में पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक राजकुमार शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा ने स्वागत किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के राज में हर कोई दुखी है। इस सरकार ने जन भलाई का कोई काम नहीं किया। विकास और सुशासन के झूठे नारे देकर सिर्फ जनता को गुमराह करने का ही काम किया है।
-------
सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस के शासन से खुश है और दोबारा पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा की कथनी व करनी का भेद अच्छे से जान चुके हैं। इस बार मतदाता किसी भी झांसे अथवा प्रलोभन में आने वाले नहीं। वह यह बात भलीभांति जान व समझ चुके हैं कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो सबका कल्याण कर सकती है। कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की बात करती है। आम आदमी को एक छोटा सा काम करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के कई कई बार चक्कर काटने पड़ते है। भाजपा राज में अफसरशाही बेलगाम हो चली है। इस अवसर पर पर कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, कुलदीप गदराना, सुभाष जोधपुरिया, ओमप्रकाश केहरवाला, भूपेन्द्र गंगवा, रामनिवास, लाल बहादुर खोवाल,मंगत लालवास, उर्मिल भारद्वाज, पुनीता रानी, गोपीराम चाडीवाल, राजेश चाडीवाल, आनंद बियाणी, रतन गेदर, मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।