Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sirsa News: ओढ़ा के गांव रोहिड़ांवाली में अचानक भराभरा कर गिरी मकान की छत, एक महिला की हुई मौत

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 10:25 AM (IST)

    सिरसा के गांव रोहिड़ांवाली में एक मकान की छत गिरने से एक महिला और उसकी दो बेटियां मलबे में दब गईं। इस हादसे में एक बेटी की मौत हो गई जबकि मां और दूसरी बेटी घायल हो गईं। छत पुरानी होने और बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। आस-पड़ोस के लोगों ने मलबे से तीनों को निकाला लेकिन तब तक बड़ी बेटी की मौत हो चुकी थी।

    Hero Image
    मकान की छत गिरने के कारण एक महिला की मौत

    जागरण संवाददाता, सिरसा। ओढ़ा के गांव रोहिड़ांवाली में बीती रात एक मकान की छत गिरने से एक महिला व उसकी 2 बेटियां मलबे में दब गई। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई जबकि उसकी मां व बहन घायल हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात को करीब 11:30 बजे कमरे की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे मेंं महिला व उसकी दोनों बेटियां मलबे के नीचे दब गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक की बड़ी बेटी करीब 40 वर्षिय महिला की मौत हो चुकी थी।

    वहीं महिला व उसकी दूसरी बेटी को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल दोनों मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उन्हें काफी चोटें आई हैं। मृतक महिला पैरों से दिव्यांग थी। वहीं इस हादसे में छोटी बेटी कुछ दिनों से अपने ससुराल से अपनी मां के पास मिलने आई हुई थी। मृतका सरला का अति गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    छत काफी पुरानी थी जिसके चलते उसका जगह-जगह से मलबा भी गिर रहा था। पिछले 2-3 दिनों से हो रही बारिश के कारण छत की स्थिति और खराब हो गई थी।